इंदौर के निरंजनपुर क्षेत्र में दूषित पानी से मचा कोहराम, इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

इंदौर के निरंजनपुर क्षेत्र में दूषित पानी से मचा कोहराम, इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में 36 मौत के बाद भी शहर में जल वितरण की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर निरंजनपुर क्षेत्र …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 10:06:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 10:07:35 PM (IST)

इंदौर के निरंजनपुर क्षेत्र में दूषित पानी से मचा कोहराम, इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो
भागीरथपुरा में दूषित जल से हुई थीं मौतें। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्कीम नं. 114 की एक बस्ती का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ
  2. साफ दिख रहा है कि जल वितरण की लाइन में दूषित काला पानी आ रहा है
  3. वीडियो में दिख रही महिलाएं दूषित पानी की शिकायत कर रही हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में 36 मौत के बाद भी शहर में जल वितरण की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर निरंजनपुर क्षेत्र की स्कीम 114 की एक बस्ती का एक वीडियो जमकर बहुप्रसारित हुआ। इसमें साफ दिख रहा है कि जल वितरण की लाइन में दूषित काला पानी आ रहा है।

वीडियो में दिख रही महिलाएं दूषित पानी की शिकायत कर रही हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से उन्हें ऐसा ही दूषित पानी मिल रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत भी की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। महिलाओं का कहना है कि दूषित पानी की वजह से कई लोग बीमार भी पड़े हैं। जिम्मेदार यहां भी भागीरथपुरा जैसे कांड का रास्ता देख रहे हैं।

अधिकारियों से वीडियो की जांच करने के लिए कहा

मजबूरी में उन्हें स्कीम 78 से पानी लाना पड़ता है। हालांकि जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों से वीडियो की जांच करने के लिए कहा है। आरंभिक रूप से यह वीडियो बोरिंग की लाइन का नजर आ रहा है। दिख रहा है कि क्षेत्र में बोरिंग से पानी सप्लाइ किया जा रहा है।

चंदन नगर क्षेत्र में अमृत 2.0 की लाइन में आया दूषित पानी

इधर चंदन नगर क्षेत्र में अमृत 2.0 प्रोजेक्ट के अंतर्गत डाली गई पाइप लाइन से दूषित पानी वितरित होने की शिकायत मिली है। महापौर परिषद सदस्य निरंजनसिंह चौहान ने शिकायत मिलते ही तुरंत इसकी जानकारी नगर निगम अपर आयुक्त आशीष पाठक को दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पता चला कि एलएंडटी कंपनी द्वारा बिछाई जा रही लाइन में ही लीकेज है। इसे तुरंत सुधारा गया जिसके बाद क्षेत्र में दोबारा पानी वितरण शुरू हो सका।

Source link
#इदर #क #नरजनपर #कषतर #म #दषत #पन #स #मच #कहरम #इटरनट #मडय #पर #जमकर #वयरल #हआ #वडय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *