![]()
CBI ने ओडिशा से जुड़े ₹17.22 करोड़ के चिटफंड घोटाले में फरार आरोपी देबब्रत दत्ता को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है। दत्ता डीएनबी फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के तत्कालीन प्रोपराइटर थे और दिसंबर 2022 से फरार चल रहे थे। CBI के मुताबिक, उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर आकर्षक रिटर्न का लालच देकर लोगों से पैसा जमा कराया और उसका कथित तौर पर गबन किया। CBI ने 26 दिसंबर 2022 को दाखिल चार्जशीट में दत्ता को फरार घोषित किया था, जबकि 5 अगस्त 2024 को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। एजेंसी ने सूचना के आधार पर 28 अगस्त 2026 को सिलीगुड़ी से उन्हें पकड़ा। दत्ता को ट्रांजिट रिमांड पर भुवनेश्वर लाया जा रहा है, जहां उन्हें सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… बंगाल के आद्रा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट खराब होने से 3 घंटे फंसी महिलाएं और बच्चा, बाहर निकलते ही रो पड़ीं पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के आद्रा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट खराब होने से महिलाएं और एक बच्चा करीब 3 घंटे तक अंदर फंसे रहे। लिफ्ट में पंखा भी काम नहीं कर रहा था, जिससे अंदर मौजूद यात्रियों की घबराहट बढ़ गई। एक महिला यात्री ने बताया कि शुरुआत में सभी काफी डर गए थे। बाद में ऊपर से किसी तरह पानी पहुंचाया गया, जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिली। इसके बाद RPF और पुलिस की मदद से लिफ्ट खोलकर महिलाओं और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर आने के बाद कुछ महिलाएं रोती हुई नजर आईं।
Source link
#भसकर #अपडटस17.22 #करड #क #ओडश #चटफड #घटल #क #फरर #आरप #सलगड #स #गरफतर


