Manisha Koirala on nepal tragedy emotional urge to visit Nepal and do not stop Nepal tourism

Manisha Koirala on nepal tragedy emotional urge to visit Nepal and do not stop Nepal tourism


Manisha Koirala On Nepal Tragedy: नेपाल में भोटेकोशी नदी तंत्र में ग्लेशियर के गिरने से हुई त्रासदी के वीडियो हर किसी को डरा रहे हैं। पूरे नेपाल से तबाही के मंजर सामने आ रहे हैं। लाशों पर लाशे मिल रही हैं तो वहीं तमाम लोग अभी भी मलवे में लापता हैं। इस आपदा में नेपाली मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

Manisha Koirala on nepal tragedy emotional urge to visit Nepal and do not stop Nepal tourism

मनीषा कोइराला ने लोगों से गुजारिश की है कि इस मुश्किल वक्त में देश के प्रति समर्थन जताएं। इस वक्त जब मनीषा का देश बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है तो उन्होंने लोगों से अपने देश में पर्यटन के लिए आने की अपील की है। उनका कहना है ऐसे में पर्यटन रुकना नहीं चाहिए।

मनीषा कोइराला ने सद्गुरु द्वारा आयोजित एक विशेष सभा कार्यक्रम ‘इन सॉलिडेरिटी विद नेपाल’ में अपनी बात रखी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मनीषा कोइराला ने सद्गुरु के कार्यक्रम में देश के लिए समर्थन मांगा। अभिनेत्री ने कहा, “मैं पूरी इंटरनेशनल कम्युनिटी से गुजारिश करना चाहती हूं कि आपने नेपाल के प्रति बार-बार दया और प्यार दिखाया है। मैं प्रार्थना करती हूं कि आपका यह प्यार और सहयोग बना रहे।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “एक देश के तौर पर, हमें लोगों के हमारे देश आने की जरूरत है। हमें टूरिज्म की जरूरत है। हम नहीं चाहते कि हमें सिर्फ एक ऐसे देश के तौर पर जाना जाए, जो आपदाओं से भरा हो या लगातार मुश्किलों का सामना कर रहा हो। हम अपने खूबसूरत मौसम, हिमालय, बेहतरीन लोगों, प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं के लिए जाने जाना चाहते हैं।”

मनीषा ने आगे कहा, “नेपाल बॉर्डर के पास एक आपदा आई है, लेकिन टूरिज्म हमारी जीवन-रेखा है। मैं इंटरनेशनल कम्युनिटी को प्रोत्साहित करती हूं कि वे एक बार फिर नेपाल की यात्रा करें।”





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *