Krishna Abhishek Celebrates Rakshabandhan With Govinda Children

Krishna Abhishek Celebrates Rakshabandhan With Govinda Children


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Krishna Abhishek Celebrates Rakshabandhan With Govinda Children

एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इसमें वे अपनी बहन आरती सिंह के साथ मामा गोविंदा के बच्चों टीना आहूजा और हर्षवर्धन आहूजा संग रक्षाबंधन मनाते नजर आ रहे हैं।

इस सेलिब्रेशन में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी शामिल हुईं, लेकिन गोविंदा कहीं नजर नहीं आए। यह सेलिब्रेशन ऐसे समय में सामने आया है जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच पिछले कुछ समय से अनबन और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों को लेकर विवाद चल रहा है।

कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन आरती सिंह और मामा गोविंदा के बच्चों टीना आहूजा और हर्षवर्धन आहूजा के साथ रक्षाबंधन मनाया।

कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन आरती सिंह और मामा गोविंदा के बच्चों टीना आहूजा और हर्षवर्धन आहूजा के साथ रक्षाबंधन मनाया।

मजेदार अंदाज में बांधी राखी, बैंकॉक ट्रिप का किया जिक्र सोशल मीडिया पोस्ट में कृष्णा ने सेलिब्रेशन की कई झलकियां दिखाई हैं। एक वीडियो में टीना, कृष्णा को राखी बांधते हुए ‘भैया मेरे राखी के बंधन को’ गाना गाती नजर आ रही हैं, जिसे सुनकर सभी हंसने लगते हैं। इस पर कृष्णा मजाक में कहते हैं कि अगली बार बैंकॉक की टिकट चाहिए।

वहीं दूसरे वीडियो में आरती सिंह अपने छोटे भाई हर्षवर्धन को राखी बांधकर उनका आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। फोटो में चारों बच्चे सुनीता आहूजा के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने कृष्णा अभिषेक को राखी बंधी

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने कृष्णा अभिषेक को राखी बंधी

अफेयर के आरोपों से शुरू हुआ दोनों का विवाद गोविंदा और सुनीता के बीच हालिया विवाद तब शुरू हुआ जब गोविंदा को उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था। इसके बाद पैपराजी से बातचीत में सुनीता ने गोविंदा पर तंज कसते हुए उन्हें कोमल का ‘शुगर डैडी’ कह दिया था।

गोविंदा को उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था।

गोविंदा को उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था।

इस बयान पर गोविंदा ने नाराजगी जताई थी और सुनीता को अपनी सीमा में रहने की सलाह दी थी। इसके बाद से दोनों के बीच दूरियां और बढ़ गई थीं।

फैमिली कोर्ट पहुंची थीं सुनीता, कश्मीरा शाह ने दिया सपोर्ट विवाद के बीच सुनीता मुंबई के फैमिली कोर्ट भी पहुंची थीं, जिससे दोनों के तलाक की अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि बाद साफ हुआ कि वे अपनी पुरानी तलाक की याचिका वापस लेने गई थीं, क्योंकि उन्हें लगा था कि गोविंदा और कोमल शादी करने वाले हैं।

बांद्रा फैमिली कोर्ट से निकलती हुईं सुनीता।

बांद्रा फैमिली कोर्ट से निकलती हुईं सुनीता।

इस पूरे मामले में कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने सुनीता का समर्थन किया है। पैपराजी से बातचीत में कश्मीरा ने कहा था कि वे अपने परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी हैं और अगर सुनीता आज आवाज उठा रही हैं तो जरूर कुछ गलत हुआ होगा।

लंबे समय से चल रही पारिवारिक अनबन गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच पिछले कई सालों से रिश्ते ठीक नहीं रहे हैं। साल 2018 में कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह के एक ट्वीट के बाद दोनों परिवारों में दूरियां आ गई थीं। इसके बाद कई मौकों पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बयान दिए थे। हालांकि हाल के महीनों में कृष्णा और उनकी बहन आरती कई मौकों पर गोविंदा के बच्चों के साथ नजर आए हैं और पारिवारिक मतभेदों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड स्टार बन चुके थे। दोनों ने गोविंदा के करियर के लिए करीब दो साल तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी। बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने शादी को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों के बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ।

गोविंदा की बेटी टीना ने साल 2015 की फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं, बेटे यशवर्धन जल्द फिल्मों में डेब्यू करेंगे।

गोविंदा की बेटी टीना ने साल 2015 की फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं, बेटे यशवर्धन जल्द फिल्मों में डेब्यू करेंगे।

……………

गोविंदा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

गोविंदा-सुनीता की निजी जिंदगी पर कमेंट से भड़के कृष्णा:सेलेब्स को दी नसीहत, बोले- परिवार की बातों से फुटेज लेने की कोशिश न करें

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही अनबन के बीच उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने मामा-मामी के रिश्ते पर सवाल किया तो कृष्णा ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनसे सिर्फ मस्ती और काम से जुड़े सवाल पूछे जाएं। साथ ही, उन सेलेब्स पर नाराजगी जताई, जो इस पारिवारिक मामले पर लगातार बयान दे रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *