टीकमगढ़: कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खुली पोल, गर्भवती का BP नहीं नाप पाईं CHO तो खुद सिखाई प्रक्रिया; थमाया नोटिस

टीकमगढ़: कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खुली पोल, गर्भवती का BP नहीं नाप पाईं CHO तो खुद सिखाई प्रक्रिया; थमाया नोटिस

औचक निरीक्षण पर निकले कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायतों पर अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी कड़े निर्देश दिए।

Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 05:26:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 05:26:57 PM (IST)

टीकमगढ़: कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खुली पोल, गर्भवती का BP नहीं नाप पाईं CHO तो खुद सिखाई प्रक्रिया; थमाया नोटिस
सीएचओ रितु अहिरवार को बीपी नापने की सही प्रक्रिया सीखाते कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय। वीडियाग्रैब

HighLights

  1. स्वास्थ्य केंद्र में CHO को नोटिस और व्यवस्था सुधार के निर्देश
  2. लापरवाह पटवारी की दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश
  3. स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, टीकमगढ़। जिला प्रशासन की कमान संभाल रहे कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय का रुख इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सोमवार को औचक निरीक्षण पर निकले कलेक्टर का ध्यान केवल राजस्व सुधार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वे प्रशासनिक कसावट लाने के लिए सीधे जमीनी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।

कलेक्टर खुद आगे बढ़े… सीएचओ की योग्यता पूछी

कलेक्टर सापौन उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण करने पहुंचे। उस दौरान जब पदस्थ सीएचओ रितु अहिरवार गर्भवती महिला मरीज का ब्लड प्रेशर नहीं नाप पाईं, तो कलेक्टर ने खुद आगे बढ़कर उन्हें सही प्रक्रिया सिखाई। कलेक्टर ने सीएचओ से उनकी शैक्षणिक योग्यता डिग्रियों के बारे में पूछताज की। रिकॉर्ड भी खंगाले। मरीजों की एंट्री रजिस्ट्रर भी चैक किया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र में मिली अनिमियताओं को लेकर सीएचओ मेडम को नोटिस भी दिया है।

ग्रामीणों की शिकायतों पर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

पटवारी पर भी दिए कार्रवाई के निर्देश

वहीं फौती नामांतरण में कम्प्यूटर में फीडिंग नहीं होने की शिकायत एक आवेदक ने की, तो कलेक्टर ने एसडीएम को जांच के लिए कहा और उन्होंने निर्देश दिए कि अगर पटवारी की लापरवाही पाई जाती है, तो दो वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाए।

Source link
#टकमगढ #कलकटर #क #औचक #नरकषण #म #खल #पल #गरभवत #क #नह #नप #पई #CHO #त #खद #सखई #परकरय #थमय #नटस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *