बताया जा रहा है कि सुबह सलीम कुमार की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत से जुड़ी और जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
सलीम को 2010 में मिला था नेशनल अवॉर्ड
सलीम कुमार को साल 2010 में बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। कुछ साल पहले उनका लिवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था।
1997 में की थी करियर की शुरुआत
फिल्मों में आने से पहले वे थिएटर और मिमिक्री से जुड़े हुए थे। उन्होंने 1997 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और मलयालम सिनेमा में कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों तक, हर तरह की भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।
4 बार मिल चुका है स्टेट फिल्म अवॉर्ड
उन्हें चार बार केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव के दौरान सलीम कुमार ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का समर्थन किया था। वे कई बार पार्टी नेताओं के साथ नजर आए और एलडीएफ सरकार की आलोचना भी की थी।