मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। वही दक्षिण पूर्व राजस्थान व उसे गुजरात पर भी एक ऊपरी …और पढ़ें

HighLights
- इंदौर में शुक्रवार को 16.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई
- दोपहर बाद बादल छंटे और धूप भी निकली
- अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा हो रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में शुक्रवार सुबह 5.30 बजे शहर में गरज-चमक के साथ वर्षा की तेज बौछारे पड़ी। सुबह शहर में बादल छाए और डेढ़ घंटे में शहर में 15.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इसके बाद बादल छाए रहे और नौ बजे बाद कुछ देर के लिए फिर वर्षा हुई।
इस तरह इंदौर में शुक्रवार को 16.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। दोपहर बाद बादल छंटे और धूप भी निकली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। वही दक्षिण पूर्व राजस्थान व उसे गुजरात पर भी एक ऊपरी हवा चक्रवात है। इस वजह से अभी अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा हो रही है।
इंदौर में अगले तीन दिन तक छिट-पुट वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं भी चलेगी। शुक्रवार को शहर में अधिकतम 36 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तीन दिन बाद इंदौर में वर्षा की गतिविधयां कम हो जाएगी और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था। वही न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था।
शहर में हो रही वर्षा के कारण शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। इससे शहरवासी हलाकान हो रहे हैं। लोगों को अब मानसून की झमाझम का इंतजार है। तेज बारिश के बाद ही गर्मी से राहत मिल पाएगी। मानसून को लेकर शहरवासियों को अभी इंतजार करना होगा, क्योंकि मानसूनी बादल धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं।
www.naidunia.com
#इदर #म #सबह #गरजचमक #क #सथ #बरस #बदल #दपहर #म #नकल #धप #तन #दन #तक #छटपट #वरष #हन #क #सभवन


