खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लियोनल मेसी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से दूसरी बार संन्यास लेने के फैसले ने दुनियाभर के प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर के इस फैसले के बाद उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो ने भी सोशल मीडिया पर अपने जज्बात जाहिर किए। उन्होंने मेसी का एक प्यारा वीडियो और बच्चों के साथ तस्वीर साझा की और उनके पूरे सफर को याद करते हुए दिल छू लेने वाला नोट लिखा।
A post shared by Antonela Roccuzzo (@antonelaroccuzzo)

2 of 6
मेसी और एंटोनेला
– फोटो : Instagram
‘तुम्हें इस तरह सफर खत्म करते देखना गर्व की बात’
एंटोनेला ने अपने पोस्ट की शुरुआत मेसी के लिए गर्व जताते हुए की। उन्होंने लिखा, ‘तुम्हें इस तरह अपने इस सफर का अंत करते देखना कितने गर्व की बात है।’ उन्होंने कहा कि मेसी के सफर में कई साल, अनगिनत पल, खुशियां और मुश्किल दौर रहे। उन्होंने अपने पति को संघर्ष करते, गिरते और फिर उठते हुए करीब से देखा है। एंटोनेला ने लिखा, ‘मैंने तुम्हें दुखी होते देखा, गिरते देखा और फिर उठते हुए भी देखा। मैंने तुम्हें तब भी आगे बढ़ते देखा, जब चीजें तुम्हारे मुताबिक नहीं हो रही थीं। और तुम्हें हर बार फिर से कोशिश करते और अपने विश्वास को बनाए रखते देखा।’
यह संदेश मेसी के उस दौर की भी याद दिलाता है, जब अर्जेंटीना के साथ लगातार फाइनल हारने के बाद उन्होंने 2016 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, वह बाद में वापस लौटे और उनकी कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने उन्हें फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल कर दिया। एंटोनेला ने मेसी द्वारा साझा किया गया एक वीडियो अपनी स्टोरी पर लगाया है। नीचे वह वीडियो देखें-
A post shared by Leo Messi (@leomessi)

3 of 6
मेसी और एंटोनेला
– फोटो : Instagram
बच्चों के लिए सबसे खास रही पिता की कहानी
एंटोनेला के पोस्ट का सबसे भावुक हिस्सा उनके बच्चों को लेकर था। उन्होंने बताया कि उनके बच्चों ने मेसी के पूरे सफर को बेहद करीब से देखा है। उन्होंने लिखा, ‘हमारे बच्चों का इस कहानी को बेहद करीब से देखते हुए बड़ा होना मुझे सबसे ज्यादा भावुक करता है। उन्होंने अपने पिता को उस चीज के लिए लड़ते देखा, जिसे वह हासिल करना चाहते थे। उन्होंने तुम्हें हार न मानते और आखिरी पल तक विश्वास बनाए रखते देखा।’
मेसी और एंटोनेला के बच्चे अपने पिता के करियर के सबसे बड़े पलों के भी गवाह रहे हैं। खास तौर पर 2022 विश्व कप जीत उनके परिवार के लिए बेहद खास रही। अर्जेंटीना ने कतर में फ्रांस को हराकर विश्व कप जीता था और मेसी ने पहली बार अपने करियर में यह ट्रॉफी उठाई थी। एंटोनेला ने लिखा कि उनके बच्चों को मेसी को सब कुछ हासिल करते और विश्व कप की ट्रॉफी उठाते देखने का मौका मिला। उन्होंने लिखा, ‘फिर उन्हें उस पल का हिस्सा बनने का मौका मिला, जब उन्होंने तुम्हें सब कुछ हासिल करते और विश्व कप की ट्रॉफी उठाते देखा।’

4 of 6
मेसी और एंटोनेला
– फोटो : Instagram
‘आज वे सिर्फ अपने पापा पर गर्व करते हैं’
एंटोनेला ने कहा कि शायद भविष्य में उनके बच्चे समझ पाएंगे कि उनके पिता की कहानी कितनी बड़ी है। लेकिन फिलहाल उनके लिए मेसी सिर्फ दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में से एक नहीं, बल्कि उनके पिता हैं। उन्होंने लिखा, ‘शायद किसी दिन वे वास्तव में समझ पाएंगे कि तुम्हारी कहानी कितनी महान और कितनी बड़ी है। लेकिन आज वे सिर्फ अपने पापा पर गर्व करते हैं।’
इसके बाद एंटोनेला ने मेसी के प्रति अपना गर्व जाहिर किया। उन्होंने सिर्फ उनके फुटबॉल करियर की उपलब्धियों की नहीं, बल्कि उस इंसान की भी तारीफ की जो इन सभी पलों के पीछे रहा। उन्होंने लिखा, ‘मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हारे सफर पर, तुमने जिन-जिन मुश्किलों को पार किया उन पर और सबसे ज्यादा उस इंसान पर, जो तुम्हारे हर एक पल और हर एक उपलब्धि के पीछे रहा।’

5 of 6
मेसी एंटोनेला
– फोटो : Instagram
‘तुम्हारे साथ यह सब जीना सौभाग्य’
एंटोनेला ने अपने संदेश का अंत बेहद भावुक अंदाज में किया। उन्होंने कहा कि मेसी के साथ उनके इस पूरे सफर को जीना उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है। उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारे साथ यह सब कुछ जी पाना मेरे लिए कितने बड़े सौभाग्य की बात है।’ इसके बाद उन्होंने मेसी के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, ‘हम तुमसे अनंत प्यार करते हैं।’
एंटोनेला के इस पोस्ट के साथ साझा किए गए वीडियो और परिवार की तस्वीरों ने प्रशंसकों को मेसी के करियर के भावुक पहलुओं की याद दिला दी। एक तरफ मैदान पर अर्जेंटीना के लिए मेसी की आखिरी विदाई का भावुक पल है, तो दूसरी तरफ परिवार के साथ उनकी वह तस्वीर है, जो बताती है कि इस महान खिलाड़ी की कहानी सिर्फ ट्रॉफियों और रिकॉर्ड की नहीं रही।
Source link
#मस #क #सनयस #पर #पतन #एटनल #हई #भवकदगगज #क #कयट #वडय #और #बचच #सग #फट #शयर #कय #लख #यह #नट #Lionel #Messis #Retirement #Leaves #Wife #Antonela #Emotional #Shares #Adorable #Video #Family #Photos



