इंदौर-दौंड एक्सप्रेस के AC से स्लीपर तक चूहे-कॉकरोच:  5 महीने की बच्ची को बचाने मां ने AC डक्ट पर लगाई बेडशीट, यात्रियों ने की शिकायत – Indore News

इंदौर-दौंड एक्सप्रेस के AC से स्लीपर तक चूहे-कॉकरोच: 5 महीने की बच्ची को बचाने मां ने AC डक्ट पर लगाई बेडशीट, यात्रियों ने की शिकायत – Indore News

इंदौर-दौंड एक्सप्रेस के AC से स्लीपर तक चूहे-कॉकरोच:  5 महीने की बच्ची को बचाने मां ने AC डक्ट पर लगाई बेडशीट, यात्रियों ने की शिकायत – Indore News


इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (22944) में एक ही दिन दो यात्रियों ने चूहे और कॉकरोच होने की शिकायत रेलवे से की है। पहली शिकायत फर्स्ट एसी कोच में 5 महीने की बच्ची के साथ सफर कर रही यात्री ने की। वहीं, कुछ देर बाद स्लीपर कोच में सफर कर रहे यात्री ने कॉकरोच का वीडियो बनाकर रेलवे अधिकारियों को भेजा। शिकायतों के बाद रेलवे की सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एसी डक्ट से बार-बार बाहर आते रहे चूहे यात्री एकता दुबे 5 महीने की बच्ची के साथ फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रही थीं। करीब 16 घंटे के सफर के दौरान एसी डक्ट वाले हिस्से से चूहे बार-बार बाहर आते-जाते रहे। इससे यात्रियों के लिए बैठना और सोना तक मुश्किल हो गया। एकता ने कोच में कॉकरोच होने की शिकायत भी की। चूहों से बच्ची को बचाने के लिए उन्होंने एसी डक्ट वाले हिस्से में बेडशीट घुसाकर रास्ता बंद करने की कोशिश की। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस कोच में चूहे और कॉकरोच हैं, उसे चलने की अनुमति कैसे दी गई? कोच को क्लियरेंस किसने दिया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? स्लीपर कोच में कॉकरोच का वीडियो बनाया इसी ट्रेन में उज्जैन से सवार हुए एक अन्य यात्री ने भी चूहे-कॉकरोच की शिकायत की। यात्री के मुताबिक वह स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। यहां कॉकरोच घूमते दिखाई दिए। उन्होंने इसका वीडियो बनाया और डीआरएम रतलाम को भेजकर शिकायत की। डीआरएम अश्वनी कुमार ने यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। बुजुर्ग की नाक चूहे ने कुतरी थी पिछले दिनों ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग यात्री की नाक चूहे द्वारा कुतरे जाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद रेलवे ने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर निगरानी सख्त करने की बात कही थी। रतलाम मंडल के मुताबिक इंदौर और महू कोचिंग डिपो में ट्रेनों के रैक के प्राइमरी और सेकंडरी मेंटेनेंस के दौरान सफाई के साथ पेस्ट और रोडेंट कंट्रोल पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। रेलवे स्टाफ और कॉन्ट्रैक्टर को भी काम में लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद इंदौर-दौंड एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी से लेकर स्लीपर कोच तक चूहे और कॉकरोच की शिकायत सामने आने से रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Source link
#इदरदड #एकसपरस #क #स #सलपर #तक #चहककरच #महन #क #बचच #क #बचन #म #न #डकट #पर #लगई #बडशट #यतरय #न #क #शकयत #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *