![]()
ग्वालियर में नेशनल हाईवे-44 पर सिकरौदा नहर के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों के टीन शेड में जा घुसा। हादसे में करीब 8 बाइक और स्कूटी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि आधा दर्जन दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। धौलपुर से ग्वालियर आ रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक RJ-11 CG-3821 धौलपुर से ग्वालियर की ओर आ रहा था। सिकरौदा नहर के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक हाईवे किनारे स्थित दुकानों के टीन शेड में जा घुसा। 8 बाइक और स्कूटी ट्रक के नीचे दब गईं
हादसे के दौरान टीन शेड के नीचे खड़ी करीब 8 बाइक और स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गईं। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं आसपास की करीब 6 दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक के दुकानों में घुसने से हाईवे किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव ने बताया कि धौलपुर की ओर से आ रहा ट्रक सिकरौदा के पास अनियंत्रित होकर एक दुकान और टीन शेड में घुस गया, जिससे 8 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link
#टरक #न #दकन #और #बइकसकट #क #टककर #मर #मरन #स #गवलयर #जत #वहन #हईव #पर #अनयतरत #दकन #क #नकसन #Morena #News


