‘निवेशकों के लिए अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश…’, इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका मंच पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

‘निवेशकों के लिए अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश…’, इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका मंच पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मध्य प्रदेश का लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के साथ निर्यात लगभग 3835 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 04:56:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 04:56:05 PM (IST)

‘निवेशकों के लिए अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश…’, इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका मंच पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

HighLights

  1. इंदौर और पीथमपुर के फार्मा और ऑटोमोबाइल सेक्टर की दुनिया में गूंज
  2. एमपी के 6 हजार से अधिक स्टार्टअप्स में 45% की कमान महिलाओं के हाथ
  3. बदलते वैश्विक परिदृश्य में लैटिन अमेरिका से साझेदारी को तैयार मध्य प्रदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश मंच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक व्यापार और निवेश के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा मध्य प्रदेश इस परिवर्तन का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच आर्थिक सहयोग के नए अवसर तैयार हो रहे हैं और मध्य प्रदेश इस साझेदारी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ऐतिहासिक संदर्भ और औद्योगिक क्षमता

उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि मालवा क्षेत्र सदियों से व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहा है और आज भी मध्य प्रदेश अपनी औद्योगिक क्षमता, संसाधनों और अनुकूल निवेश वातावरण के कारण वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

निर्यात में 19 प्रतिशत की शानदार वृद्धि

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मध्य प्रदेश का लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के साथ निर्यात लगभग 3835 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो 19 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। फार्मास्यूटिकल्स, प्लास्टिक उत्पाद, engineering वस्तुएं, कृषि आधारित उत्पाद और विनिर्माण क्षेत्र राज्य की प्रमुख ताकत बनकर उभरे हैं। ब्राजील, मैक्सिको, चिली, अर्जेंटीना, पेरू, कोलंबिया और डोमिनिकन रिपब्लिक जैसे देशों के साथ व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर और पीथमपुर का फार्मा एवं ऑटोमोबाइल सेक्टर वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहा है। राज्य आईटी और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जहां 6 हजार से अधिक स्टार्टअप कार्यरत हैं, जिनमें 45 प्रतिशत से अधिक महिलाओं द्वारा संचालित हैं।

यह भी पढ़ें- रतलाम से दूधमुंहे बच्चे को चुराकर भागे महिला-पुरुष को शिवपुरी पुलिस ने पकड़ा, 22 घंटे में मासूम बरामद

वैश्विक निवेशकों को निवेश का आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश का आमंत्रण देते हुए कहा कि यह प्रदेश अवसरों की धरती है और यहां आने वाला हर निवेशक विकास की नई संभावनाओं से जुड़ता है।

www.naidunia.com
#नवशक #क #लए #अवसर #क #धरत #ह #मधय #परदश.. #इदर #म #भरतलटन #अमरक #मच #पर #बल #मखयमतर #महन #यदव

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *