“_id”:”6a975cc35459c6ec380be8c0″,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-2-september-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-09-02″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुर्खियां: 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में स्वाइन फ्लू संक्रमण का रिकॉर्ड टूटा; यूएस-ईरान टकराव बढ़ा”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की बारिश ने कई राज्यों की चिंता बढ़ा दी है। 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और इस हफ्ते हरियाणा से पूर्वोत्तर तक बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली में दो साल बाद स्वाइन फ्लू के मामलों का रिकॉर्ड टूटा है। यमुनापार के अस्पतालों में मरीज बढ़े हैं। दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी। चलती बस में दुष्कर्म के मामले में विश्वनाथ ट्रैवल्स समेत नौ बसें सीज की गई हैं। उधर, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के चाबहार समेत कई ठिकानों पर हमले किए हैं। एससीओ के घोषणापत्र में ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा की गई है और आतंकवाद पर दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं करने की बात कही गई है। ‘रामायण पार्ट 1’ के क्लाइमैक्स में रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर खुलासा हुआ है। एम्स के अध्ययन में युवाओं और बच्चों में फैटी लिवर का खतरा सामने आया है। अमेरिकी वीजा नियमों से भारतीय पेशेवरों और निवेशकों को सितंबर में भी राहत नहीं मिलेगी। उधर, क्रुणाल पांड्या ने अफगानिस्तान सीरीज में मौका नहीं मिलने पर अपना दर्द साझा किया है। जी20 बैठक के बीच भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ काम करने पर सहमति जताई है। दिल्ली एसआईआर की मसौदा सूची से 33 फीसदी मतदाता बाहर हुए हैं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

2 of 13
मौसम की मार
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मौसम का कहर: 19 राज्यों में भारी बारिश के अलर्ट; इस हफ्ते हरियाणा से पूर्वोत्तर तक होगी बारिश; अब तक 15+ मौतें
दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिया हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हुई है। उत्तराखंड में अलग-अलग घटनाओं में 3 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि असम के गुवाहाटी में भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत चार जिंदा दफन हो गए। पढ़ें पूरी खबर

3 of 13
स्वाइन फ्लू के लक्षण (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एआई
अलर्ट: दो साल बाद दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों का टूटा रिकॉर्ड, यमुनापार के अस्पतालों में बढ़े मरीज
दिल्ली में दो साल बाद स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष 2024 के बाद सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष 31 अगस्त तक कुल 3828 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके है। इसमें दिल्ली के कुल 3218 मामले और बाकी दिल्ली से बाहर के शामिल है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 13
एससीओ शिखर सम्मेलन
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
‘आतंकवाद पर दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं’: एससीओ देशों के घोषणापत्र में क्या-क्या कहा गया; ईरान के साथ खड़े हुए?
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एससीओ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक हुई। इसके बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया। इसे ‘बिश्केक घोषणापत्र’ कहा गया है। इसमें सदस्य देशों ने पश्चिम एशिया में जारी घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों ने मंगलवार को आतंकवाद से लड़ाई में ‘दोहरा मापदंड’ अपनाने को ‘अस्वीकार्य’ बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने की अपील की। इसमें आतंकवादियों की एक देश से दूसरे देश में सीमा पार आवाजाही रोकना भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर

5 of 13
दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक अलर्ट
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दिल्ली: आज संभलकर निकलें, 35 से ज्यादा सड़कों पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था; कई जगह दोपहर बाद तक डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले मोटरकेड रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि दो सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। मोटरकेड रिहर्सल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
Source link
#सरखय19 #रजय #म #बरश #क #अलरट #दलल #म #सवइन #फल #सकरमण #क #रकरड #टट #यएसईरन #टकरव #बढ #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #September #Updates #Amar #Ujala #News #Hindi


