Pune Sons Assault Parents Over Land Dispute

Pune Sons Assault Parents Over Land Dispute

पुणे3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Pune Sons Assault Parents Over Land Dispute

यह घटना सोमवार की है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में जमीन बेचने से नाराज दो बेटों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को सरेआम सड़क पर डंडों से पीटा। वहां से गुजर रहे लोगों ने दपंति को बचाया। घटना सोमवार की है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।

पुणे पुलिस के मुताबिक, इंदापुर में रहने वाले 65 साल के किसान तुकाराम राउत ने 30 अगस्त की शाम शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में कहा, ‘मैं अपनी बीमार पत्नी के साथ टहलने के लिए निकला था, तभी उनके दोनों बेटे कार से वहां पहुंचे। दोनों ने अपनी मां अंजना के नाम पर मौजूद जमीन बेचने को लेकर सवाल-जवाब किया और इसके बाद उनकी पिटाई की।’

माता-पिता से मारपीट की 3 तस्वीरें…

कार से उतरकर एक बेटे ने पिता को गिरा दिया। फिर डंडे से मारना लगा।

कार से उतरकर एक बेटे ने पिता को गिरा दिया। फिर डंडे से मारना लगा।

एक बेटा तुकाराम को लाठी से मारता रहा तो दूसरे बेटे ने गाल पर थप्पड़ भी जड़ा।

एक बेटा तुकाराम को लाठी से मारता रहा तो दूसरे बेटे ने गाल पर थप्पड़ भी जड़ा।

मां छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन बेटे पिता को पीटते रहे।

मां छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन बेटे पिता को पीटते रहे।

लोगों ने दंपती को बचाया, पिता को चोटें आईं

हमले में तुकाराम राउत की पीठ, चेहरे, जांघ और कंधे पर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी के हाथ और कमर में चोट लगी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने दोनों को बचाया। इलाज के लिए इंदापुर उप-जिला अस्पताल भिजवाया।

शिकायत में तुकाराम ने कहा है कि दोनों बेटों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर जमीन का सौदा रद्द नहीं किया गया तो वे उन्हें जान से मार देंगे।

दोनों बेटे अपने परिवार के साथ इंदापुर के मालवाड़ी इलाके में रहते हैं। इंदापुर थाने में दोनों बेटों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

—————

ये खबर भी पढ़ें…

बर्थडे बॉय ने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला:गाजियाबाद में भाई के साथ की वारदात, डांटने पर भड़के

यूपी के गाजियाबाद में 2 बेटों ने मां और पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार रात 11 बजे बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद दोनों बेटे झगड़ा कर रहे थे। माता-पिता ने उन्हें डांट लगाई तो भड़क गए। गुस्से में माता-पिता को लात-घूसों से पीटकर अधमरा कर दिया। फिर हथौड़े से सिर कूच दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#Pune #Sons #Assault #Parents #Land #Dispute

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *