इंदौर: ड्रायवरों को नौकरी की झांसा देकर चलवाता था फर्जी आईएएस अपनी कार, गुजरात में भी की ठगी

इंदौर के लसुडि़या क्षेत्र से पकड़ा गया फर्जी आईएएस अधिकारी इंदौर में होटल का बिल नहीं देने पर पकड़ा गया, लेकिन उसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। उसने अपनी कार के लिए ड्राइवर भी रखा था। वह कोशिश में रहता था कि बगैर तनख्वाह दिए ड्राइवर उसकी कार चलाए। इसके लिए उन्हें कुछ ड्रायवरों को बुलाकर होटल में पार्टी भी दी थी।



इसके लिए वह सरकारी नौकरी लगाने का प्रलोभन भी देता था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पता चला है कि आरोपी ने गुजरात में भी कई लोगों को ठगा है और अब इंदौर आकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।आरोपी का असली नाम हिमांशु पांचाल है, लेकिन वह खुद को आईएएस राज सोनी, जिला कलेक्टर बताता था।

हिमांशु अविवाहित है और शादी के लिए लड़की देख रहा है। उसने कई मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर भी अपने बायोडेटा में आईएएस होने का जिक्र किया था। रिश्ते की बात करने के दौरान भी वह खुद को आईएएस बताता था। पुलिस को पता चला है कि उसके खिलाफ इसी साल गुजरात के अडालज थाने में केस दर्ज हुआ था।

 

एक माह पहले आया था इंदौर

आरोपी एक माह पहले रहने के लिए इंदौर आया था। उसने घर के बाहर आईएएस की नेमप्लेट लगाई थी और घर के भीतर अशोक चक्र की फोटो लगा रखी थी। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह रौब झाड़ने लगा और कहा कि वह गुजरात कैडर का आईएएस है, लेकिन सख्ती बरतने के बाद उसने सच बता दिया।

 

रौब जमाने के लिए अंग्रेजी बोलता था

आरोपी हिमांशु रौब जमाने के लिए अंग्रेजी का इस्तेमाल भी करता था और ज्यादातर समय सफेद शर्ट पहनकर रखता था, ताकि वह पहनावे और बोलचाल से आईएएस लगे। उसने अपनी कार के लिए एक ड्राइवर भी रखा था और उसे भी नौकरी का झांसा देता था।

Source link
#इदर #डरयवर #क #नकर #क #झस #दकर #चलवत #थ #फरज #आईएएस #अपन #कर #गजरत #म #भ #क #ठग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *