इस एक्टर ने अपने करियर में 180 फ्लॉप फिल्में दी हैं। आज ये एक्टर बॉलीवुड के टॉप स्टार्स की लिस्ट में गिना जाता है और एक लग्जरी लाइफ बता रहा है।
बॉलीवुड में कदम रखना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल यहां पर खुद को साबित करना है। इंडस्ट्री की चमक दूर से जितनी अच्छी लगती है, पास से उनती ही अजीब। यहां पर फिल्मों के के हिट होने और बॉक्स ऑफिस पर की कमाई से एक्टर की पहचान होती है। बॉलीवुड एक्टर्स अपने करियर में कई तरह की फिल्में करते हैं। कुछ हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर है, जिसका नाम सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने का रिकॉर्ड दर्ज है। आपको जानकर हैरानी होगी इस एक्टर ने अपने करियर में 180 फ्लॉप फिल्में दी हैं। आज ये एक्टर बॉलीवुड के टॉप स्टार्स की लिस्ट में गिना जाता है और एक लग्जरी लाइफ बता रहा है। आइए जानते हैं कौन है वो एक्टर?
पहली फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के डांसिंग एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की। आज मिथुन अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। मिथुन ने इस इंडस्ट्री को कई दशक दिए हैं। उन्होंने साल 1976 में फिल्म मृगया से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए मिथुन को बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था, जिसके बाद वो अपनी पहली ही फिल्म के लिए यह अवॉर्ड पाने वाले चुनिंदा एक्टर्स में से एक बन गए। 80 के दशक में ‘शौकीन’ और ‘अशांति’ से उन्हें सफलता मिली, और फिर 1982 में ‘डिस्को डांसर’ ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।
गलत फैसले ने बर्बाद किया करियर
सफलता हाथ लगते ही मिथुन ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उनके करियर को बर्बाद कर दिया। 80 के दशक के मध्य के बाद, मिथुन ने क्वालिटी के बजाय क्वांटिटी को चुना और अक्सर साल में 8-12 फिल्मों में काम करने लगे। 90 के दशक में, जब नए स्टार्स का दौर आया, तो मिथुन ने कम बजट वाली एक्शन फिल्मों में काम करना शुरू किया, जिन्हें एक महीने से भी कम समय में बनाया जा सकता था। नतीजा यह हुआ कि उनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री हो या दुनिया की कोई भी इंडस्ट्री, असल बात यह है कि किसी एक्टर का करियर कैसा चलेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितनी हिट फिल्में देता है। अगर कोई लंबे समय तक लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्में देता है, तो यह मान लिया जाता है कि उसका करियर अब आगे नहीं बढ़ेगा।
लोगों की सोच को गलत साबित किया
एक वक्त ऐसा आया जब मिथुन ने लोगों की सोच को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया था। मिथुन ने बाद में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं । यही नहीं पांच दशक लंबे करियर में, इस कलाकार ने नेशनल अवॉर्ड जीता, अपने समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म में काम किया और फिर 180 फ्लॉप फिल्मों में भी काम किया, जो किसी भी लीड एक्टर के लिए अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।
180 फ्लॉप में 45 डिजास्टर फिल्में
बता दें कि बतौर एक्टर मिथुन की आखिरी सोलो हिट 1995 में रिलीज हुई ‘रावण राज’ थी, जो 30 साल से भी पहले आई थी। फिल्मों में अपने 50 साल के करियर में, मिथुन 270 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए हैं। इनमें से 180 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। इनमें कम से कम 45 फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर ‘डिजास्टर’ (बहुत बुरी तरह असफल) माना गया। मिथुन के अलावा सिर्फ दो और एक्टर – धर्मेंद्र और जितेंद्र – ने इतनी फ्लॉप फिल्में दी हैं, जो मिथुन की फ्लॉप फिल्मों की संख्या की आधी हैं।
पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली
मिथुन का करियर 80 के दशक में तेजी से आगे बढ़ा, जिसमें ‘डिस्को डांसर’ उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। 1985 में जब यह फिल्म रूस में रिलीज़ हुई, तो यह दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई और ‘शोले’ से भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब छीन लिया। यह रिकॉर्ड तब तक उनके नाम रहा जब तक 1994 में ‘हम आपके हैं कौन’ ने इसे पीछे नहीं छोड़ दिया। यह मिथुन के करियर का सबसे शानदार दौर था।


