इंदौर के राऊ में कॉलोनी के ग्रुप पर मेंटेनेंस को लेकर डाला मैसेज तो दो लोगों ने कर दी युवक की पिटाई

इंदौर के राऊ में कॉलोनी के ग्रुप पर मेंटेनेंस को लेकर डाला मैसेज तो दो लोगों ने कर दी युवक की पिटाई

इंदौर राऊ क्षेत्र पलाश परिसर फेस-2 कॉलोनी में मेंटेनेंस को लेकर वॉट्सएप ग्रुप पर मैसेज डालने पर दो लोगों ने युवक की पिटाई की।

Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 11:55:42 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 12:03:26 PM (IST)

इंदौर के राऊ में कॉलोनी के ग्रुप पर मेंटेनेंस को लेकर डाला मैसेज तो दो लोगों ने कर दी युवक की पिटाई
शिकायत मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मेंटेनेंस को लेकर डाले गए मैसेज पर हुआ विवाद
  2. दो आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर पर पहुंचे
  3. नुकीली चीज से सिर पर किया वार, जिससे खून बहने लगा

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर शहर में राऊ क्षेत्र की पलाश परिसर फेस-2 कॉलोनी में रहने वालों में एक रहवासी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलोनी के वॉट्सएप ग्रुप पर मेंटेनेंस को लेकर किए गए मैसेज से भड़के दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। पीड़‍ित युवक सूरज यादव ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है और कॉलोने के दो रहवासियों संतोष प्रजापति और सुनील वाल्मीकि पर साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इस दौरान सूरज पर किसी नुकीली वस्तु से सिर पर वार किया गया, जिससे खून बहने लगा। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी जाते-जाते यह भी धमकी दे गए कि आगे से वॉट्सएप ग्रुप पर मेंटेनेंस का मैसेज किया तो उसे मार देंगे।

चीनी चाकू से हमला

इंदौर जिला जेल में मंगलवार शाम अपराधियों के बीच विवाद के बाद एक बदमाश ने चीनी (चाइनीज) चाकू से हमला कर दिया है। सोनू उर्फ खरगोश पर शुभम और उसके साथी ने हमला किया है। लाकअप के पहले सोनू कैंटीन में गया था। शुभम ने उसकी रेकी की और हमला कर दिया। शुभम पर तिलक नगर पुलिस ने कार्रवाई की थी और एक दिन पूर्व ही जेल में दाखिल हुआ था। बताते हैं कि हमला भूमाफिया मनोज नागर के इशारे पर हुआ है।

लल्ला यादव हत्याकांड में दो को उम्रकैद

आकाश उर्फ लल्ला यादव हत्याकांड में जिला कोर्ट ने दो हत्यारों अमन सोलंकी उर्फ चोटी और राहुल नाथ को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्यारों ने पेट्रोल चोरी के विवाद में हत्या का षड्यंत्र रचा था। अपर लोक अभियोजक योगेश जायसवाल ने बताया कि वारदात 18 फरवरी 2020 की है। विवाद की शुरुआत 14 फरवरी को हुई थी। हत्यारे राहुल नाथ के यहां काम करने वाले नाबालिग ने लल्ला यादव के वाहन से पेट्रोल चुराने का प्रयास किया था।

इस पर लल्ला ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी से नाराज होकर आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने विवाद खत्म करने के बहाने शराब पार्टी के नाम पर लल्ला यादव को बुलाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लल्ला के शरीर पर चाकू के 17 घाव मिले थे। सुनवाई के दौरान कई गवाह अपने बयान से मुकर गए थे। इस पर कोर्ट ने फैसले में समाज की इस उदासीनता पर तल्ख टिप्पणी की।

यह भी पढ़ें- भोपाल में दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर विवाद, महिला को चाकुओं से गोदा; तलवार-डंडों से वाहनों में तोड़फोड़

Source link
#इदर #क #रऊ #म #कलन #क #गरप #पर #मटनस #क #लकर #डल #मसज #त #द #लग #न #कर #द #यवक #क #पटई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *