वो किसना है- किस्ना
विवेक ओबेरॉय और ईशा शरवानी पर फिल्माया गया ये गाना हर जन्माष्टमी पर लोगों की जुबान पर आ जाता है। इस गाने को सुखविंदर सिंह, एस शैलजा और आयशा दरबार ने आवाज दी है। इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखा है।
मैया यशोदा- हम साथ-साथ हैं
सलमान खान स्टारर फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ सुपरहिट रही ही थी। इस फिल्म के गाने भी काफी मशहूर हुऐ थे। इस फिल्म में एक गाना ‘मैया यशोदा’ था, जो जन्माष्टमी की थीम पर था। यह गाना आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है।
गो गो गोविंदा- ओ माय गॉड
इस गाने में प्रभु देवा और सोनाक्षी सिन्हा ने शानदार डांस किया है। इस गाने में दही हांडी के दृश्य हैं। यह गाना जन्माष्टमी के लिए एकदम परफेक्ट है। इस गाने को श्रेया घोषाल और अमन त्रिखा ने आवाज दी है।
चांदी की डाल पर सोने का मोर- हैलो ब्रदर
सलमान खान और रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के गाने ‘चांदी की डाल पर सोने का मोर’ में दही हांडी वाला दृश्य आता है। जन्माष्टमी के मौके पर यह गाना खूब बजाया जाता है।
Source link
#Janmashtami #Songs #Maiya #Yashoda #Woh #Kisna #Hai #Chandi #Dal #Par #Lord #Krishna #Festival #Entertainment #News #Amar #Ujala







