कृष्ण जन्माष्टमी 2026 :नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…इन प्यार भरे संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं – Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes Quotes Images And Status Janmashtami Ki Subhkamnaye
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Happy Krishna Janmashtami 2026: हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक जन्माष्टमी को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि, जन्माष्टमी के दिन सच्चे मन से निर्जला व्रत रखने और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, प्रभु के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वहीं, जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर के मंदिरों और पूजा पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन भी किया जाता है। साथ ही जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां और भजन-कीर्तन का भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है। इस दौरान सभी उपासना-उपवास के साथ-साथ एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को इन प्यार भरे संदेशों के जरिए जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
2 of 11
Happy Krishna Janmashtami 2026
– फोटो : अमर उजाला AI
प्यारी सूरत नटखट श्यामा,
तुमको चाहे सारा जमाना,
मैं भी हूं देखो तुम्हारा दीवाना,
हैप्पी बर्थडे टू यू कान्हा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं 2026
3 of 11
Happy Krishna Janmashtami 2026
– फोटो : अमर उजाला AI