शिवपुरी में 13 भैंस चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार:  जंगल में चरने के दौरान की चोरी, मददगारों की तलाश जारी – Shivpuri News

शिवपुरी में 13 भैंस चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार: जंगल में चरने के दौरान की चोरी, मददगारों की तलाश जारी – Shivpuri News

शिवपुरी में 13 भैंस चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार:  जंगल में चरने के दौरान की चोरी, मददगारों की तलाश जारी – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में 13 भैंस चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी में शामिल आरोपियों और उन्हें पनाह देने वालों की भूमिका सामने आने के बाद अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने भैंस चोरी की वारदात और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की भैंसों को ले जाते समय बागवानी में पुलिस को देखकर आरोपी उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए थे। मामले में चोरी में शामिल अन्य आरोपियों और उन्हें आश्रय व सहयोग देने वालों की तलाश जारी है। जंगल में चरने गई थीं 13 भैंसें बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि ग्राम ककरई निवासी राजेंद्र यादव ने 21 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 13 भैंसें जंगल में चरने गई थीं, जो कुछ देर बाद गायब हो गईं। ग्रामीणों के साथ भैंसों की तलाश करते हुए जब वे ग्राम बागवानी पहुंचे, तो पुलिस को देखकर चोर 13 भैंसों को वहीं छोड़कर भाग निकले। अंके गुर्जर से पूछताछ में सामने आई जानकारी पुलिस ने 1 सितंबर को जौरा थाना क्षेत्र के बुडावली निवासी अंके गुर्जर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि दल्लो गुर्जर ने उसे भैंस चोरी के लिए बुलाया था। इसके बाद वह बंटी गुर्जर, हरेंद्र गुर्जर और करण सिंह गुर्जर के साथ ग्राम बेहरदा पहुंचा। वहां एक व्यक्ति ने उन्हें खाना खिलाया और जंगल में रुकने की जगह दी। बाद में 13 भैंसें चोरी करके उन्हें सौंप दी गईं। अंके के मुताबिक, भैंसों को ले जाते समय बागवानी में पुलिस दिखाई दी। इसके बाद आरोपी 13 भैंसों को वहीं छोड़कर भाग गए। दल्लो की गिरफ्तारी के बाद गिर्राज का नाम आया इसके बाद 3 सितंबर को पुलिस ने बुडावली निवासी दल्लो उर्फ दलवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड पर पूछताछ में दल्लो ने बताया कि भिडोली निवासी गिर्राज उर्फ हक्के उर्फ लोहे यादव ने उसे फोन कर भैंस चोरी के लिए बुलाया था। गिर्राज ने उसकी बात मोबाइल पर गंगाराम यादव से कराई। इसके बाद वे बेहरदा के पास पहुंचे। वहां गंगाराम ने उन्हें अपने प्लॉट पर जंगल में रुकने की जगह दी और खाना खिलाया। अगले दिन उन्हें चोरी की 13 भैंसें सौंप दी गईं। गिर्राज भी गिरफ्तार, दोनों को जेल भेजा इसी दिन पुलिस ने भिडोली निवासी गिर्राज उर्फ हक्के उर्फ लोहे यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों और मददगारों की तलाश जारी पुलिस के मुताबिक, मामले में चोरी में शामिल अन्य आरोपियों के साथ-साथ आरोपियों को आश्रय और सहयोग देने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Source link
#शवपर #म #भस #चर #आरप #गरफतर #जगल #म #चरन #क #दरन #क #चर #मददगर #क #तलश #जर #Shivpuri #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *