Anirudhacharya calls swara bhaskar characterless reacts on padmawati jauhar controversy

Anirudhacharya calls swara bhaskar characterless reacts on padmawati jauhar controversy


Anirudhacharya On Swara Bhaskar: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का फिल्म पद्मावत के जौहर सीन पर दिए आपत्तिजनक बयान का मुद्दा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। तमाम सेलेब्स और नेताओं के बाद अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का रिएक्शन भी सामने आ गया है। अनिरुद्धाचार्य ने इशारों इशारों में स्वारा भास्कर को चरित्रहीन कह दिया है।

Anirudhacharya calls swara bhaskar characterless reacts on padmawati jauhar controversy

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने क्या कहा

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा, “पद्मावती जैसी महिलाएं पवित्र नारी थीं। उन्हें सती कहा जाता है। उन्होंने अपने सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। हमें इन कहानियों से यह समझना चाहिए कि अगर जीवन से भी अधिक मूल्यवान कुछ है, तो वह है व्यक्ति का चरित्र। इसलिए जीवन चला जाए लेकिन चरित्र नहीं जाना चाहिए। यह इतनी गहरी बात है कि इसे कोई चरित्रवान व्यक्ति ही समझ सकता है। जो चरित्रवान नहीं है, वह इन बातों को समझेगा भी कैसे? चरित्रवान ही चरित्रवान का सम्मान करेगा।”

स्वरा भास्कर की विवाद पर टिप्पणी

विवादों में आने के बाद स्वरा भास्कर ने कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से अनुवादित कर चलाया गया है। उन्होंने कभी रानी पद्मावत या राजपूत महिलाओं को कायर नहीं कहा था। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म के ‘जौहर’ सीन को प्रॉब्लमैटिक बताया था। उन्होंने लोगों ने अपील की कि उनकी स्पीच के बारे में गलत बातें न फैलाएं।

स्वरा का कहना है कि उन्होंने ऐसा बिल्कुल नहीं कहा था कि रानी पद्मावती कायर थीं या महल की बाकी औरतें कायर थीं। उन्होंने कहा था जब वह मूवी का क्लाइमेक्स देख रही थीं तो उन्हें लगा कि अगर भगवान न करे अगर वह रेप पीड़िता होतीं तो कायर महसूस करतीं कि उन्होंने अपनी जान क्यों नहीं ले ली।





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *