यूएस ओपन में हाईवोल्टेज ड्रामा:गांजे की गंध से परेशान हुईं टेनिस स्टार सबालेंका, रोका खेल; सामने आया वीडियो – Us Open Drama: Aryna Sabalenka Stops Match After Complaining About Strong Marijuana Smell

यूएस ओपन में हाईवोल्टेज ड्रामा:गांजे की गंध से परेशान हुईं टेनिस स्टार सबालेंका, रोका खेल; सामने आया वीडियो – Us Open Drama: Aryna Sabalenka Stops Match After Complaining About Strong Marijuana Smell

न्यूयॉर्क के लुई आर्मस्ट्रॉन्ग स्टेडियम में यूएस ओपन के तीसरे दौर के मुकाबले के दौरान उस समय हाई ड्रामा देखने को मिला, जब दुनिया की नंबर-एक महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अचानक मैच रोक दिया। गत चैंपियन सबालेंका का सामना कमिला राखिमोवा से हो रहा था, लेकिन तीसरे गेम में एक अप्रत्याशित वजह से खेल कुछ देर के लिए थम गया। सबालेंका उस समय सर्विस कर रही थीं और स्कोर 30-0 था। वह कोर्ट के दक्षिणी छोर से सर्व कर रही थीं। तभी उन्होंने चेयर अंपायर की ओर इशारा किया और स्टैंड से आ रही एक तेज गंध की शिकायत की। उनका कहना था कि दर्शकों में कोई व्यक्ति गांजा पी रहा है।


विश्व नंबर-1 ने अंपायर से सीधे कहा, ‘कोई गांजा पी रहा है’

सबालेंका यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अंपायर से इस मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया और बताया कि गंध इतनी तेज थी कि मैच के दौरान उसे नजरअंदाज करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा, ‘क्या आप वहां जाकर उन्हें इसे रोकने के लिए कह सकते हैं, क्योंकि इसकी गंध बहुत तेज है?’

 



Source link
#यएस #ओपन #म #हईवलटज #डरमगज #क #गध #स #परशन #हई #टनस #सटर #सबलक #रक #खल #समन #आय #वडय #Open #Drama #Aryna #Sabalenka #Stops #Match #Complaining #Strong #Marijuana #Smell

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *