एक्सपर्ट गाइड:डायबिटीज-हार्ट के मरीजों को दिन में कितनी बार खाना चाहिए? डाइट को लेकर किन बातों का रखें ध्यान – How Many Times Should We Eat In A Day Meal Timing For Diabetes And Heart Patients

एक्सपर्ट गाइड:डायबिटीज-हार्ट के मरीजों को दिन में कितनी बार खाना चाहिए? डाइट को लेकर किन बातों का रखें ध्यान – How Many Times Should We Eat In A Day Meal Timing For Diabetes And Heart Patients

जब भी बात सेहत को ठीक रखने की आती है तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी डाइट में सुधार करने की सलाह देते हैं। हम दिनभर में जो कुछ भी खाते-पीते हैं शरीर पर उसका सीधा असर होता है। इतना ही नहीं  दिन में आप कितनी बार खाते हैं ये भी बड़ा मायने रखता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज और दिल की बीमारी वाले लोगों को खान-पान से लेकर खाने का समय तक सभी बातों का गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि डायबिटीज और शुगर के मरीजों को कितनी बार खाना चाहिए? अगर आप भी इस सवाल को लेकर अक्सर उलझन में रहते हैं तो आइए इसका जवाब जान लेते हैं।




How Many Times Should we Eat in a Day Meal Timing for Diabetes and Heart Patients

अच्छी सेहत के लिए खान-पान को ठीक रखना जरूरी
– फोटो : Amarujala.com/AI


डायबिटीज और हार्ट के मरीज खान-पान को रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों को कितनी बार खाना चाहिए, इससे ज्यादा जरूरी इस बात का ध्यान रखना है कि आप क्या खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं?

 

  • डायबिटीज में कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें सीधे ब्लड शुगर को प्रभावित करती हैं। वहीं, इंसुलिन और कुछ दवाओं के साथ खाने के समय का भी ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। 
  • आमतौर पर नाश्ता, लंच और डिनर नियमित समय पर लेना ज्यादातर लोगों के लिए एक अच्छा तरीका हो सकता है।
  • इसके अलावा बीच में छोटा और पौष्टिक स्नैक लिया जा सकता है। लेकिन बिना भूख के बार-बार खाते रहना ठीक नहीं है।


How Many Times Should we Eat in a Day Meal Timing for Diabetes and Heart Patients

डायबिटीज में खान-पान का रखें ध्यान
– फोटो : Adobe Stock


डायबिटीज में कार्बोहाइड्रेट और पोर्शन पर नजर रखें

डॉक्टर कहते हैं, डायबिटीज में सिर्फ खाने का समय नहीं, आप कितनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खा रहे हैं, यह भी महत्वपूर्ण है। लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी वाली चीजें खाना ब्लड शुगर को बिगाड़ सकता है।

 

  • डायबिटीज के मरीजों को थाली में सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और प्रोटीन की मात्रा अधिक रखनी चाहिए।


How Many Times Should we Eat in a Day Meal Timing for Diabetes and Heart Patients

दिल की बीमारी का खतरा
– फोटो : Adobe Stock


हार्ट मरीजों के लिए खाने की क्वालिटी ज्यादा जरूरी

हार्ट के मरीजों के लिए भी आहार पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। समय पर खाना खाने के बावजूद अगर थाली में नमक, चीनी, तली चीजें और पैकेज्ड फूड ज्यादा हैं तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। दिल के मरीजों को सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, मछली के साथ प्रोटीन और हेल्दी फैट वाले खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

  • डायबिटीज और शुगर दोनों के मरीजों को एक ही समय पर खाने की आदत बनानी चाहिए।
  • कोशिश करें कि डिनर बहुत देर से न हो। शाम के 8 बजे के पहले खाना खा लेना सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है।
  • अगर आप इंसुलिन या डायबिटीज की दवा लेते हैं जिससे शुगर बहुत कम हो सकती है, तो नाश्ता छोड़ना, लंबे समय तक भूखे रहना या अचानक इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू करना मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


Source link
#एकसपरट #गइडडयबटजहरट #क #मरज #क #दन #म #कतन #बर #खन #चहए #डइट #क #लकर #कन #बत #क #रख #धयन #Times #Eat #Day #Meal #Timing #Diabetes #Heart #Patients

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *