![]()
विदिशा में आवारा मवेशियों की समस्या लगातार बढ़ रही है। सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में घूमते सांड लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। शुक्रवार शाम सब्जी मंडी में दो सांड आपस में भिड़ गए। करीब 10 मिनट तक चली इस लड़ाई के दौरान मंडी में अफरा-तफरी मच गई। सांडों ने रास्ते में लगी सब्जी और फल की कई दुकानों को चपेट में ले लिया। दुकानों का सामान सड़क पर बिखर गया और कई विक्रेताओं को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, आसपास खड़े दोपहिया वाहन भी खराब हो गए। लोग इधर-उधर भागते दिखे
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों सांड आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। सांडों को लड़ता देख लोग इधर-उधर भागते दिखे। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मंडी में इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। उन्होंने नगर पालिका से आवारा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित जगह पहुंचाने की मांग की है। शहर में आवारा मवेशियों से परेशानी का यह पहला मामला नहीं है। दो दिन पहले रॉयल सिटी में भी दो सांडों की लड़ाई में कई वाहन खराब हो गए थे। इसके अलावा, कुछ दिन पहले गल्ला मंडी और काछी मोहल्ले में भी सांडों की लड़ाई के दौरान कई दोपहिया वाहन खराब हुए थे। एक बच्चा भी सांडों की लड़ाई की चपेट में आने से बाल-बाल बचा था। हमले की घटना सामने आ चुकी
अरिहंत विहार कॉलोनी में भी सांड के हमले की घटना सामने आ चुकी है। यहां सुबह वॉक कर रहे एक बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया था, जिससे उन्हें चोट आई थी। इस घटना के बाद कॉलोनी के बुजुर्गों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि पहले वे सुबह-शाम नियमित रूप से घूमने निकलते थे, लेकिन सड़कों पर घूमते सांडों के कारण अब उन्होंने बाहर निकलना कम कर दिया है। शहर के लोगों का कहना है कि आवारा मवेशियों की समस्या सिर्फ ट्रैफिक तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रही है। मंडी में भी आए दिन ऐसा होता है
सब्जी विक्रेता मनोज ने बताया कि मंडी में आए दिन सांडों की लड़ाई होती रहती है। लड़ाई के दौरान सांड दुकानों में घुस जाते हैं, जिससे सब्जी-फल और अन्य सामान खराब हो जाता है। दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं, सड़कों पर घूम रहे मवेशी लोगों को भी मार देते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि निराश्रित मवेशियों की समस्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन होने वाली घटनाओं को देखते हुए नगर पालिका को अभियान चलाकर इन मवेशियों को पकड़ना चाहिए और उन्हें गोशाला में सुरक्षित पहुंचाना चाहिए, ताकि लोगों और दुकानदारों को राहत मिल सके।
Source link
#वदश #सबज #मड #म #द #सड #भड #सबजफल #और #वहन #कषतगरसत #बजरग #पर #हमल #क #बद #आवर #मवशय #स #बढ #दहशत #Vidisha #News


