स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर की गूंज अब दुनिया तक, इटली के काउंसल जनरल पहुंचे शहर

स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर की गूंज अब दुनिया तक, इटली के काउंसल जनरल पहुंचे शहर

इटली के काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा विशेष दल के साथ इंदौर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था और विभिन्न नवाचारों का अवलोकन किया।

Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 12:13:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 12:26:56 PM (IST)

स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर की गूंज अब दुनिया तक, इटली के काउंसल जनरल पहुंचे शहर
इटली के काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव।

HighLights

  1. विशेष दल के साथ किया स्वच्छता और व्यवस्थाओं का अवलोकन
  2. काउंसल जनरल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात की
  3. भविष्य में इंदौर-इटली के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका इंदौर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। दुनिया के विभिन्न देशों से प्रतिनिधिमंडल इंदौर पहुंचकर यहां की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और शहरी विकास मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं।

इसी क्रम में इटली के काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा विशेष दल के साथ इंदौर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था और विभिन्न नवाचारों का अवलोकन किया। इस दौरान काउंसल जनरल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात कर इंदौर के विकास मॉडल और भविष्य की परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

महापौर ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि किस तरह जनभागीदारी, आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। चर्चा के दौरान सौर ऊर्जा, ठोस कचरा प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था और देश के बड़े सीएनजी प्लांट सहित इंदौर के विभिन्न नवाचारों की जानकारी भी साझा की गई।

naidunia_image

आगे की योजनाओं पर चर्चा

बैठक में इटली काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा ने भविष्य की परियोजनाओं और इंदौर के विकास की दीर्घकालिक योजनाओं पर भी चर्चा की। इस दौरान स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में इटली और इंदौर के बीच तकनीकी सहयोग एवं समझौते की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

साथ ही निवेश को लेकर भी फरेरा ने संभावनाएं जताई उन्होंने कहा कि यदि यह पहल आगे बढ़ती है तो इंदौर के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और तकनीकी सहयोग को नई दिशा मिल सकती है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रतिनिधिमंडल को इंदौर की उन परियोजनाओं से भी अवगत कराया, जिनके माध्यम से शहर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास की नई इबारत लिख रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत पहचान

महापौर ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता यात्रा अब केवल राष्ट्रीय उपलब्धि तक सीमित नहीं रही है। देश के विभिन्न शहरों के प्रतिनिधिमंडलों के बाद अब विदेशों से भी अधिकारी और विशेषज्ञ इंदौर पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं को समझ रहे हैं। निवेश को लेकर विचार कर रहे है।

इटली के प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा इस बात का संकेत है कि इंदौर का मॉडल अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में देश में नंबर-1 इंदौर अब दुनिया के शहरों के लिए भी एक उदाहरण बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- इंदौर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5.46 लाख से अधिक नागरिकों ने ली ‘सेग्रीगेशन वाली सेल्फी’, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Source link
#सवचछत #म #नबर1 #इदर #क #गज #अब #दनय #तक #इटल #क #कउसल #जनरल #पहच #शहर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *