![]()
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार से चल रहे ऑपरेशन अशदर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को बताया कि आतंकी की पहचान यासिर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यासिर पाकिस्तानी नागरिक था और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को उसे ढेर किया था। बडगाम में सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का आतंकी यासिर सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। एजेंसियों के मुताबिक, वह जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा रहा है। इसमें मई 2024 में पुंछ में IAF काफिले पर हमला और दिसंबर 2023 का डेरा की गली (DKG) एंबुश शामिल है। 4 मई 2024 को पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में आतंकियों ने IAF के काफिले पर हमला किया था, इसमें एक जवान की जान गई थी। दो महीने बाद घाटी में एनकाउंटर सेना के अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हालांकि, मौके से एक AK राइफल बरामद की गई है। यह मुठभेड़ घाटी में करीब 2 महीने बाद हुई है। पिछला एनकाउंटर 9 जुलाई को शोपियां के चानपोरा में हुआ था। सेना ने लश्कर के 2 आतंकी मार गिराए थे, दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप ऑपरेटिव थे। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
#म #एयरफरस #पर #हमल #म #शमल #लशकर #आतक #ढरपकसतन #क #नगरक #थ #बडगम #म #अभ #भ #सन #क #ऑपरशन #जर


