![]()
भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल कॉलोनी प्राइड सिटी में CAG के एक ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने रेड की। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान घर के किचन से करीब 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में ऑडिट ऑफिसर की पत्नी सोनम बिसेन को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला के घर में ड्रग्स रखा हुआ है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। पुलिस का दावा है कि ड्रग्स किचन में छिपाकर रखा गया था। बरामद मादक पदार्थों को जब्त कर महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स महिला के पास कहां से आया और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस महिला के संपर्कों, मोबाइल और ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
Source link
#भपल #म #CAG #ऑडट #ऑफसर #क #घर #स #डरगस #बरमद #पलस #क #रड #म #कचन #स #करब #गरम #और #गरम #गज #मल #पतन #गरफतर #Bhopal #News

