इन दिनों ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड बढ़ रहा है। वंदे भारत, तेजस और जन शताब्दी जैसी आधुनिक ट्रेनों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ रेलवे के लिए भी खतरा बढ़ गया है। इस बीच बिहार में रेलवे और पुलिस ने ऐसे 12 जिलों में हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां रील बनाने के लिए ट्रेनों पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। इनमें राजधानी पटना समेत भोजपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, बेतिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, सारण, गया, वैशाली और नवादा शामिल हैं। ट्रेनों में पत्थरबाजी के मामले शनिवार और रविवार यानी छुट्टी के दिनों में ज्यादा सामने आए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे रील और वीडियो बनाने के लिए ट्रेनों पर पत्थर फेंकते थे। ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं अप्रैल में सबसे ज्यादा हुईं।
Source link
#रल #क #चककर #म #वद #भरततजस #पर #पतथरबजबहर #क #य #शहर #सबस #आग #गरफतर #यवक #न #बतय #य #करण #Stonepelting #Vande #Bharat #Tejas #Trains #Social #Media #Reels #Cities #Bihar #Top #List



