इंदौर मेट्रो में पहले दिन दिख रहा जबरदस्त क्रेज, बच्चों संग पहुंच रहे परिवार

इंदौर मेट्रो में पहले दिन दिख रहा जबरदस्त क्रेज, बच्चों संग पहुंच रहे परिवार

इंदौर में बहुप्रतीक्षित मेट्रो ट्रेन का सफर रविवार से आम जनता के लिए शुरू हो गया है। इंदौर में मेट्रो के संचालन के पहले ही दिन शहरवासियों में भारी उत्…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 10:32:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 10:36:24 AM (IST)

इंदौर मेट्रो में पहले दिन दिख रहा जबरदस्त क्रेज, बच्चों संग पहुंच रहे परिवार
इंदौर मेट्रो में पहले दिन दिखा जबरदस्त क्रेज। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में बहुप्रतीक्षित मेट्रो ट्रेन का सफर रविवार से आम जनता के लिए शुरू हो गया है। इंदौर में मेट्रो के संचालन के पहले ही दिन शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। रविवार की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों और परिवार के साथ मेट्रो का रोमांचक सफर करने के लिए स्टेशन पहुंचे।

बच्चों के साथ सैर पर निकले लोग, विजयनगर से लौटे

संडे का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों को लेकर मेट्रो में घूमने आए। सुखलिया निवासी रोहित चौधरी भी अपने परिवार के साथ मेट्रो का सफर करने पहुंचे।

naidunia_image

शहरवासियों ने मेट्रो के सफर का लुत्फ उठाया और कई यात्री विजयनगर स्टेशन तक जाकर वहां से वापस लौटे। पहले दिन मेट्रो के सुहाने सफर को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरों पर खासी खुशी नजर आई।

naidunia_image

शनिवार को सीएम और केंद्रीय मंत्री ने किया था उद्घाटन

गौरतलब है कि इंदौरवासियों का मेट्रो का सपना शनिवार को ही साकार हुआ था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को इंदौर मेट्रो का भव्य उद्घाटन कर इसे शहर को समर्पित किया था। उद्घाटन के अगले दिन यानी रविवार से इसे आम यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है।

naidunia_image

Source link
#इदर #मटर #म #पहल #दन #दख #रह #जबरदसत #करज #बचच #सग #पहच #रह #परवर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *