इंदौर: बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बायपास पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। होमगार्ड मैदान के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

बाइक को पीछे से मारी टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना बायपास स्थित होमगार्ड मैदान के पास हुई। 32 वर्षीय रेखा अपने पति मनीराम के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों तुरंत सड़क पर जा गिरे और महिला ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई।

दर्दनाक हादसे के बाद राहगीरों ने मदद की

दुर्घटना में महिला का सिर बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौके पर ही सांसें थम गईं। घटना के बाद बदहवास पति काफी देर तक अपनी पत्नी के शव को गोद में रखकर सड़क किनारे बैठा रहा और रोते हुए परिजनों को फोन पर सूचना देता रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार ट्रक और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

Source link
#इदर #बयपस #पर #दरदनक #सडक #हदस #पतन #क #शव #गद #म #लकर #रत #रह #पत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *