खंडवा में 125 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त:  3 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल 2 बाइक भी पकड़ीं – Khandwa News

खंडवा में 125 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त: 3 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल 2 बाइक भी पकड़ीं – Khandwa News

खंडवा में 125 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त:  3 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल 2 बाइक भी पकड़ीं – Khandwa News


खंडवा जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की। नर्मदानगर थाना और पुनासा चौकी की टीम ने दो मामलों में कुल 125 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इसकी कीमत करीब 12 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपए है। दोनों मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। बाइक से 65 लीटर शराब ले जा रहे थे पहले मामले में पुलिस ने देगांवा निवासी हरिसिंह पिता सोमा भीलाला और मिथुन पिता जयमल भीलाला को पकड़ा। दोनों बाइक से शराब ले जा रहे थे। तलाशी में उनके पास से 65 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब मिली। इसकी कीमत करीब 6 हजार 500 रुपए है। पुलिस ने शराब के साथ करीब 30 हजार रुपए कीमत की बाइक भी जब्त की। टाट के बोरे में भरकर ले जा रहा था 60 लीटर शराब दूसरे मामले में पुलिस ने डुडगांव निवासी शिवपाल पिता रामलाल यादव को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, वह मोटरसाइकिल पर टाट के बोरे में शराब भरकर ले जा रहा था। तलाशी में बोरे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब मिली। इसकी कीमत 6 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब ले जाने में इस्तेमाल आई स्मार्ट स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।

Source link
#खडव #म #लटर #कचच #महआ #शरब #जबत #आरप #गरफतर #तसकर #म #इसतमल #बइक #भ #पकड #Khandwa #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *