प्लेसमेंट में सिर्फ पढ़ाई नहीं, अब अनुशासन भी बनेगा पैमाना, डीएवीवी में आ रही कंपनियां ले रहीं जानकारी

प्लेसमेंट में सिर्फ पढ़ाई नहीं, अब अनुशासन भी बनेगा पैमाना, डीएवीवी में आ रही कंपनियां ले रहीं जानकारी

कैंपस की चारदीवारी के भीतर विद्यार्थी का व्यवहार अब वहीं तक सीमित नहीं रहेगा। नौकरी की कतार में उसकी कक्षा की उपलब्धियों के साथ उसका आचरण भी देखा जाएग…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 07:45:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 07:45:19 PM (IST)

प्लेसमेंट में सिर्फ पढ़ाई नहीं, अब अनुशासन भी बनेगा पैमाना, डीएवीवी में आ रही कंपनियां ले रहीं जानकारी
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुलिस केस या अनुशासन समिति की कार्रवाई तो प्लेसमेंट से रखेंगे दूर
  2. नौकरियां देने आई कंपनियों ने विद्यार्थियों के सामने रखी शर्त
  3. नौकरी की कतार में कक्षा की उपलब्धियों के साथ आचरण भी देखा जाएगा

कपिल नीले, नईदुनिया, इंदौर : कैंपस की चारदीवारी के भीतर विद्यार्थी का व्यवहार अब वहीं तक सीमित नहीं रहेगा। नौकरी की कतार में उसकी कक्षा की उपलब्धियों के साथ उसका आचरण भी देखा जाएगा।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) में शुरू हुए नए सत्र के कैंपस प्लेसमेंट में कंपनियों ने विद्यार्थियों को परखने का दायरा बढ़ा दिया है। अब अंक और तकनीकी योग्यता के साथ साफ्ट स्किल, अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी और यहां तक कि पुलिस प्रकरण की जानकारी भी कंपनियां मांग रही हैं। यानी नौकरी के लिए अब केवल यह पर्याप्त नहीं कि विद्यार्थी कितना अच्छा पढ़ता है, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण होगा कि उसका व्यवहार और पृष्ठभूमि कैसी है।

सेंट्रल प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. गोविंद महेश्वरी के अनुसार, प्लेसमेंट के दौरान कई बार कंपनियां विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारी मौखिक रूप से भी लेती हैं। कुछ कंपनियां अपने स्तर पर विद्यार्थियों का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन भी करवाती हैं।

करियर पर असर: रैगिंग में नाम आया था, तो अब तक ज्वॉइनिंग नहीं

कंपनियों की बढ़ी सख्ती के पीछे पिछले साल आइईटी में सामने आई रैगिंग की घटना को भी एक कारण माना जा रहा है। घटना में तृतीय और अंतिम वर्ष के कुछ विद्यार्थियों के नाम सामने आए थे। अंतिम वर्ष के कुछ विद्यार्थियों को जाब आफर मिलने के बाद संस्थान ने कंपनियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कुछ विद्यार्थियों को अब तक ज्वाइनिंग नहीं मिली है। इससे कंपनियां विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि को लेकर अपने स्तर पर भी सतर्क हो गई हैं।

प्रबंधन की नजर : प्लेसमेंट के लिए अनुशासित आचरण जरूरी

प्रबंधन अध्ययनशाला में प्लेसमेंट से पहले वाट्सऐप ग्रुप के एडमिन को लेकर विद्यार्थियों के दो पक्षों में विवाद हुआ। मामला प्रबंधन तक पहुंचने पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी गई और कंपनियों की नई शर्तों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए विभाग ने फिलहाल जांच समिति गठित नहीं की है। विश्वविद्यालय का कहना है कि कैंपस में छोटी-सी अनुशासनहीनता भी करियर पर असर डाल सकती है। इसलिए पढ़ाई के साथ अच्छा व्यवहार और अनुशासित आचरण जरूरी है।

कार्यस्थल अनुशासन : स्वस्थ वातावरण के लिए नियम सख्त

बेंगलुरु स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी के एचआर मैनेजर के मुताबिक कार्यस्थल पर महिला और पुरुष दोनों साथ काम करते हैं। संस्थान में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए नियम पहले से अधिक सख्त हुए हैं। ऐसे में नियुक्ति से पहले उम्मीदवार से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी भी कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण हो गई है।

पृष्ठभूमि जांच: आधा दर्जन कंपनियों ने मांगी जानकारी

सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के सदस्य अवनीश व्यास और डा. निशिकांत वाइकर के अनुसार अब तक करीब आधा दर्जन कंपनियां प्लेसमेंट से पहले विद्यार्थियों की विस्तृत जानकारी मांग चुकी हैं। इसमें अनुशासन समिति की कार्रवाई और पुलिस प्रकरण जैसी जानकारी शामिल है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों वाले विद्यार्थियों को कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट से दूर रखती हैं।

आईईटी में 90 से अधिक विद्यार्थियों को आफर

  • आईईटी में इस सत्र में अब तक 8 से 10 कंपनियां कैंपस पहुंचीं, जिनके जरिए 90 से अधिक विद्यार्थियों को जॉब आफर मिले।
  • चयनित विद्यार्थियों का औसत सालाना पैकेज 13 से 14 लाख रुपये है। दो विद्यार्थियों को 27 से 32 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा। इनके पाठ्यक्रम में अभी सात-आठ माह बाकी हैं।
  • आईएमएस, आईआईपीएस और अन्य विभागों में अक्टूबर से प्लेसमेंट शुरू होगा। कंपनियां पहले से ही विद्यार्थियों की विस्तृत जानकारी मांग रही हैं।

एक नजर में डीएवीवी

  • 32 विभाग
  • 21 हजार विद्यार्थी
  • 180-230 कंपनियों का कैंपस प्लेसमेंट
  • 1300-1400 छात्राओं का प्लेसमेंट
  • 72 लाख रुपये सर्वाधिक पैकेज (2025-26)

यह भी पढ़ें- MP के कॉलेजों में अब पढ़ाई जाएंगी 7 विदेशी भाषाएं, 68 कॉलेजों में जर्मन और फ्रेंच सीखेंगे स्टूडेंट, नौकरी का भी मिलेगा मौका

Source link
#पलसमट #म #सरफ #पढई #नह #अब #अनशसन #भ #बनग #पमन #डएवव #म #आ #रह #कपनय #ल #रह #जनकर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *