![]()
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने रविवार को सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- यह सीधे तौर पर सरकार की नाकामी है। बौरासी ने प्रदेश में शराबबंदी की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब बंदी की बातें कई सालों से हो रही हैं, लेकिन जगह-जगह शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। शराबबंदी को लेकर सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। रीना बौरासी ने आगे कहा- सागर में जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है। सरकार को उन्हें मुआवजा देना चाहिए। घटना के लिए जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। दरअसल, प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 लोगों की मौत शनिवार देर रात हुई। फिलहाल 25 मरीज अस्पतालों में भर्ती बताए गए हैं। इनमें 17 सागर जिला अस्पताल, 7 बंडा सिविल अस्पताल और 1 मरीज एम्स भोपाल में भर्ती है, जिसे एयरलिफ्ट कर लाया गया है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर भाजपा को घेरा रीना बौरासी सेतिया ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से भाजपा घबराई हुई है। बौरासी ने दावा किया कि युवाओं में राहुल गांधी को लेकर उत्साह है। युवा कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इसकी आवाज 2028 और 2029 में सुनाई देगी। ————- यह खबर भी पढ़ें… MP में जहरीली शराब से 2 दिन में 11 मौतें मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 की मौत शनिवार देर रात हुई। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
#रन #बरस #बलशरबबद #क #दव #जगहजगह #ठक #खल #जहरल #शरब #स #हई #मत #पर #सरकर #क #घर #कह #पडत #क #मआवज #मल #Dewas #News


