child artist Arishfa Khan in bigg boss 20 who is Arishfa Khan social media sensation with 29 million followers

child artist Arishfa Khan in bigg boss 20 who is Arishfa Khan social media sensation with 29 million followers


Arishfa Khan Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट लिस्ट काफी सुर्खियों में है और इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चे हैं अरिश्फा खान नाम की हसीना के। अरिश्फा खान की सोश मीडिया पर बेहद जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ साथ अरिश्फा टेलीविजन की दुनिया में भी यादगार काम कर चुकी हैं।

child artist Arishfa Khan in bigg boss 20 who is Arishfa Khan social media sensation with 29 million followers

अरिश्फा खान का चेहरा शायद की कोई ना जानता हो। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काफी सारे शोज में काम किया है। अरिश्फा खान की उम्र अभी सिर्फ 23 साल है और इतनी सी उम्र में अरिश्फा ने काफी नाम और शोहरत हासिल कर ली है और अब हर किसी को उनके गेम और रियल पर्सनैलिटी का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। सोशल मीडिया पर अरिश्फा के 29 मीलियन फॉलोअर्स हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत कर फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट से जुड़े कंटेंट के जरिए सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त फॉलोइंग बनाई। अरिश्फा ने कम उम्र में ही टेलीविजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वह ‘छल – शह और मात’ जैसे शो में नजर आईं और स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘एक वीर की अरदास…वीरा’ में युवा गुंजन के रोल से उन्हें पहचान मिली। गुंजन के तौर पर उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें टेलीविजन दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया।

बाद में वह ‘जीनी और जूजू’, ‘उतरन’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘पापा बाय चांस’ जैसे शो में भी नजर आईं। जहां टेलीविजन ने उन्हें दर्शकों से परिचित कराया, वहीं सोशल मीडिया भी आगे चलकर अरिश्फा के करियर का एक अहम हिस्सा बन गया। उन्होंने ऐसे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट बनाना शुरू किया जो खासकर युवा दर्शकों के बीच पॉपुलर थे और धीरे-धीरे अपना एक मज़बूत डिजिटल फैनबेस तैयार किया।

टेलीविजन और डिजिटल कंटेंट के अलावा, अरिश्फा म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। उनके काम में ममता शर्मा का ‘यारा 2’ और 2020 का म्यूजिक वीडियो ‘तेरी बातें मुलाकातें’ शामिल हैं, जिसमें रोहन मेहरा और राज बर्मन भी थे। अब, अरिश्फा ‘बिग बॉस 20’ के साथ एक बिल्कुल अलग क्षेत्र में कदम रखने के लिए तैयार हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *