राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले इंदौर में सियासी उबाल:  परमिशन पर पेंच, रीजनल पार्क के साथ दो और स्थानों की अनुमति मांगी; BJP-कांग्रेस में बयानबाजी तेज – Indore News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले इंदौर में सियासी उबाल: परमिशन पर पेंच, रीजनल पार्क के साथ दो और स्थानों की अनुमति मांगी; BJP-कांग्रेस में बयानबाजी तेज – Indore News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले इंदौर में सियासी उबाल:  परमिशन पर पेंच, रीजनल पार्क के साथ दो और स्थानों की अनुमति मांगी; BJP-कांग्रेस में बयानबाजी तेज – Indore News


राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले इंदौर की सियासत गर्मा गई है। कार्यक्रम स्थल की परमिशन को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है। कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम कराने की तैयारी की थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर रीजनल पार्क के सामने आईडीए के मैदान को चुना। यहां कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रविवार को कलेक्टर से अनुमति मांगी है। इसके साथ ही जीएससीसी के पीछे खाली मैदान और खंडवा रोड स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस के ग्राउंड के लिए भी अनुमति मांगी गई है। नेहरू स्टेडियम से शुरू हुआ था परमिशन का पेंच कांग्रेस ने पहले 8 से 12 सितंबर के बीच कार्यक्रम कराने की तैयारी की थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने 29 अगस्त को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को नेहरू स्टेडियम के लिए अनुमति का पत्र दिया था। 31 अगस्त को कांग्रेस नेताओं का दल स्मार्ट सिटी ऑफिस में कमिश्नर से मिला और अनुमति मांगी। नेहरू स्टेडियम को लेकर कोर्ट के आदेशों का हवाला दिए जाने के बाद कांग्रेस को न तो अनुमति मिली और न ही स्पष्ट इनकार किया गया। इसके बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने आईडीए के खाली मैदान को कार्यक्रम स्थल तय किया। इसी बीच राहुल गांधी का दौरा 12 सितंबर के बजाय 19 सितंबर को होना तय हुआ। QR कोड में भी डाल दिया मैदान का पता आईडीए के मैदान को तय करने के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम के रजिस्ट्रेशन के लिए जारी QR कोड में भी इसी जगह का पता डाल दिया। रविवार को कांग्रेस नेता कलेक्टर से मैदान की अनुमति मांगने पहुंचे। कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रशासन से यहां कार्यक्रम की मंजूरी मिल जाएगी। हालांकि, एहतियात के तौर पर जीएससीसी के पीछे खाली मैदान और खंडवा रोड यूनिवर्सिटी कैंपस के ग्राउंड की भी अनुमति मांगी गई है। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि सोमवार को स्थिति स्पष्ट हो सकती है। राहुल के दौरे से बयानबाजी तेज कार्यक्रम से पहले भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। पिछले दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के इंदौर आने से भाजपा को फायदा होने की बात कही थी। इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने पलटवार किया। रागिनी नायक के बयान के बाद मंत्री विजयवर्गीय का भागीरथपुरा दूषित जलकांड के दौरान दिया गया ‘घंटा’ वाला बयान भी फिर चर्चा में आ गया। विजयवर्गीय के ‘सर्कस’ तंज पर सज्जन का पलटवार शनिवार रात गोगा नवमी के आयोजन में कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के कार्यक्रम पर तंज करते हुए कहा था कि सर्कस देखने हर कोई जाता है। इसके जवाब में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इंदौर सर्कस देखने नहीं आ रहे, बल्कि सर्कस के जंतुओं को रिंगमास्टर बनकर नचाने आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार दोपहर इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा था। BJP नगर अध्यक्ष बोले- कार्यक्रम में वंदे मातरम् गाएं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाकर कार्यक्रम के जरिए चर्चा में बने रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले कार्यक्रम स्थल और फिर राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान को लेकर कांग्रेस चर्चा में है। उन्होंने कांग्रेस से कार्यक्रम में वंदे मातरम् गाने और महापुरुषों के फोटो लगाने की बात कही।

Source link
#रहल #गध #क #करयकरम #स #पहल #इदर #म #सयस #उबल #परमशन #पर #पच #रजनल #परक #क #सथ #द #और #सथन #क #अनमत #मग #BJPकगरस #म #बयनबज #तज #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *