Meri CHADDI DHO Do Isha Rikhi IRKED As Mahhi Vij Says Ladki Ho Chai Banani Aati Hogi In BB20

Meri CHADDI DHO Do Isha Rikhi IRKED As Mahhi Vij Says Ladki Ho Chai Banani Aati Hogi In BB20


Bigg Boss 20 Isha Rikhi Vs Maahi Viz: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का शानदार आगाज हो चुका है और पहले ही दिन से हर कोई अपना गेम बिछाने में लग गया है। इसमें सबसे आगे हैं टेलीविजन एक्ट्रेस माही विज। माही विज ने अपने रौबदार अंदाज से घर की एनर्जी ही बदल दी है। माही विज के तौर तरीके से पहले दिन से हाउसमेट्स को दिक्कत होने लगी हैं।

Meri CHADDI DHO Do Isha Rikhi IRKED As Mahhi Vij Says Ladki Ho Chai Banani Aati Hogi In BB20

चीजें तब थोड़़ा बिगड़ना शुरू हुई जब माही विज ने अमन गांधी से अपना लगेज अनपैक करने के लिए कहा। इस पर अमन गांधी ने माही विज के बोलने के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए रिक्वेस्ट करनी चाहिए और सहजता से प्लीज शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि माही विज इससे सहमत नहीं दिखाई दीं और दोनों ने बीच मतभेद दिखा।

इसके बाद लवप्रीत गिल औक माही विज के बीच बातचीत भी अलग ही लेवल पर पहुंचती दिखाई दीं। दरअसल, माही लवप्रीत से चाय बनाने के लिए कहती हैं। माही ने कहा, “तुम तो लड़की हो तुम्हे चाय बनानी तो आती ही होगी।” लवप्रीत को ये तरीका पसंद नहीं आया तो उन्होंने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, “तो आप क्या हो?”

ये मामला यहीं खत्म होता नहीं दिख रहा है बल्कि माही का दूसरे कंटेस्टेंट्स से मदद मांगने का तरीका घर के अंदर इरिटेटिंग माहौल खड़ा कर रहा है। ईशा रिक्खी ने माही के इस तरीके पर खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि माही घर में घुसते ही दूसरे को ऑर्डर दे रही हैं।

ईशा रिक्खी ने कहा, “कल जबसे घर में आई है ना तुम मेरी चाय बनाओ तुम मेरे कपड़े लगाओ शुक्र है उन्होंने ये नहीं बोला कि मेरी चड्डी भी धो दो।”

शो के पहले प्रोमो से साफ है माही विज ने शो की शुरूआत से ही घर में अपना रौबदार अंदाज दिखाकर सभी को डरा दिया है। शुरुआत से ही माही विज ने सभी का अटेंशन ले लिया है अब ये देखना दिलचस्प होगा की माही के खिलाफ कौन कौन जाता है और माही इसे कैसे मैनेज करती हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *