इंदौर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में बनाए 1300 से ज्यादा चालान; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस दर्ज

इंदौर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में बनाए 1300 से ज्यादा चालान; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस दर्ज

Indore Traffic Police: नो-पार्किंग में खड़े वाहनों की शिकायत मिलने पर महेश गार्ड, नृसिंह बाजार, सागर जूस के पास, भोलाराम उस्ताद मार्ग, अंबेडकर नगर, सं…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 11:46:57 AM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 11:54:01 AM (IST)

इंदौर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में बनाए 1300 से ज्यादा चालान; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस दर्ज
इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर लिया एक्शन।

HighLights

  1. नागरिकों की यातायात संबंधी शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है
  2. तीन इमली-पालदा रोड पर अवैध पार्किंग की शिकायत का निराकरण कराया गया
  3. रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वाले 21 लोगों पर केस दर्ज किया गया है

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर शहर में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें सड़क पर रॉन्ग साइड पर गाड़ी चलाने वालों से लेकर बिना हेलमेट पहने और मोबाइल पर बात करते ड्राइव करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वाले 21 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इनके साथ बीच सड़क पर गाड़ी पार्क करने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने कई ऐसी गाड़‍ियों पर भी कार्रवाई की जिन पर नंबर प्लेट ही नहीं लगी थी वहीं जांच के दौरान कुछ का बीमा भी नहीं मिला। ट्रैफिक पुलिस ने एक ही दिन में चालान काटकर 2.30 लाख रुपये से भी ज्यादा की वसूली की।

इंदौर में सिग्नल तोड़ने वाले वाहन चालक पर केस

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को पलासिया चौराहा पर ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस टीम ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर राहगीरों व अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में डालने वाले चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

यातायात पुलिसकर्मियों ने पलासिया चौराहा पर वाहन क्रमांक एमपी-09-बीपी-9772 के चालक को तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते देखा। चालक यातायात सिग्नल का उल्लंघन कर तेज गति से वाहन चला रहा था। यातायात पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा कर उसे रोक लिया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम रिजवान अहमद बताया। यातायात पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चालक और वाहन को पलासिया थाने लाया। चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

ट्रैफिक पुलिस ने किया 4,022 शिकायतों का निराकरण

यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा नागरिकों की यातायात संबंधी शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों की शिकायत मिलने पर महेश गार्ड, नृसिंह बाजार, सागर जूस के पास, भोलाराम उस्ताद मार्ग, अंबेडकर नगर, संयोजितगंज थाना के बाहर और सपना-संगीता मार्ग पर कार्रवाई की गई।

तीन इमली-पालदा रोड पर अवैध पार्किंग की शिकायत का निराकरण कराया गया। इमली बाजार चौराहे पर यातायात सुचारू कराया गया। इंडस्ट्री हाउस-एलआईजी चौराहा मार्ग पर क्रेन की सहायता से यातायात क्लियर कराया गया। सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में भी शिकायत का निराकरण कराया गया।

यह भी पढ़ें- Indore Traffic Police: 49 बार रेड लाइट का उल्लंघन किया, बाइक जब्त

Source link
#इदर #टरफक #पलस #क #बड #एकशन #एक #ह #दन #म #बनए #स #जयद #चलन #रनग #सइड #चलन #वल #पर #कस #दरज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *