![]()
मंडला जिले के आमाही तालाब में सोमवार को डूबने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। बम्हनी बंजर नगर परिषद के वार्ड नंबर-6 में मिले शव की पहचान करीब 48 वर्षीय फूल सिंह धुर्वे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, फूल सिंह धुर्वे शराब पीने के आदी थे। उनकी पत्नी ने बताया कि वह रोज सुबह करीब 4 बजे घर से निकलते थे और लगभग 5 बजे वापस लौटकर नगर परिषद में अपनी ड्यूटी पर जाते थे। सोमवार को भी वह सुबह करीब 4 बजे घर से निकले थे। परिवार को आशंका है कि घर लौटते समय आमाही तालाब के पास उनका पैर फिसल गया होगा। इससे वह पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर बम्हनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही बम्हनी थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि फूल सिंह पिछले कई सालों से नगर परिषद में सफाईकर्मी के तौर पर काम कर रहे थे और शहर को साफ रखने की अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। घटना स्थल की अन्य तस्वीरें…
Source link
#तलब #म #डबन #स #सफईकरम #क #मत #मडल #क #बमहन #बजर #म #हदस #वरषय #अधड़ #क #गई #जन #Mandla #News

