
Ramdas Athawale : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले सोमवार को एमपी आए। उन्होंने इंदौर में नशा मुक्ति अभियान से संबंधित कार्यक्रम में शिरकत की। केंद्रीय मंत्री राम दास आठवले ने इस मौके पर मीडिया से भी बातचीत की और अपने चिर-परिचित अंदाज में विपक्ष पर करारे प्रहार किए। उन्होंने 2029 में भी मोदी सरकार बनने का दावा किया। मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि अगले टी 20 मैच में राहुल गांधी का विकेट लेंगे, नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे। उन्होंने संजय राउत को भी घेरा और उनपर गठबंधन धर्म तोड़ने का आरोप लगाया। मंत्री रामदास आठवले ने छात्र आंदोलनों पर कहा कि युवा शुरु से ही पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में रहे हैं। उनकी हर जायज मांग पूरी करने और समस्याएं हल करने के लिए केंद्र सरकार हमेशा तत्पर है।
Source link
#रहल #गध #क #वकट #गरग #इदर #म #रमदस #आठवल #न #चनव #पर #कय #बड़ #दव #Ramdas #Athawale #Bold #Claim #Elections

