शिवपुरी में बारिश से पुराना दो मंजिला मकान ढहा:  दुर्गापुर गांव में सोमवार रात हादसा, परिवार बाहर था; घरेलू सामान और गेहूं मलबे में दबा – Shivpuri News

शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत चंदावनी के दुर्गापुर गांव में सोमवार रात पुराना दो मंजिला मकान ढह गया। परिवार के अनुसार, तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था। हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्गापुर गांव में एक पुराना दो मंजिला मकान था। सोमवार रात मकान का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसके बाद पूरा मकान ढह गया। मकान गिरने के दौरान अंदर कुछ बकरियां बंधी हुई थीं। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बकरियों को बाहर निकाला। मलबे में घरेलू सामान और गेहूं दब गया। इससे परिवार को नुकसान हुआ है। परिवार बोला- दो लाख से ज्यादा नुकसान हुआ परिवार के अनुसार, मकान पूरी तरह टूट गया है। उन्होंने हादसे में दो लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान की बात कही है। मकान ढहने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। प्रशासन से सर्वे और मदद की मांग पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर मकान और सामान के नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने आर्थिक सहायता के साथ रहने के लिए घर उपलब्ध कराने की भी अपील की है।

Source link
#शवपर #म #बरश #स #परन #द #मजल #मकन #ढह #दरगपर #गव #म #समवर #रत #हदस #परवर #बहर #थ #घरल #समन #और #गह #मलब #म #दब #Shivpuri #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *