Bigg Boss 20: खा जाऊंगी तुम लोगों को, ऐसी हूं मैं… ‘छोटी बच्ची’ कहने पर अर्शिफा का घरवालों पर फूटा गुस्सा

Bigg Boss 20: खा जाऊंगी तुम लोगों को, ऐसी हूं मैं… ‘छोटी बच्ची’ कहने पर अर्शिफा का घरवालों पर फूटा गुस्सा



Bigg Boss 20: खा जाऊंगी तुम लोगों को, ऐसी हूं मैं… ‘छोटी बच्ची’ कहने पर अर्शिफा का घरवालों पर फूटा गुस्सा

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही घर में रिश्ते बनने से पहले लड़ाइयां शुरू हो गई हैं. शो के पहले ही दिन सोशल मीडिया स्टार अर्शिफा खान का गुस्सा देखने को मिला. ‘छोटी बच्ची’ कहे जाने से नाराज अर्शिफा ने पहले काजी को जवाब दिया और फिर देखते ही देखते बात दूसरे घरवालों तक पहुंच गई. यहां तक कि उन्होंने माही विज का नाम लेकर उन पर भी सवाल उठा दिए. अर्शिफा का गुस्सा यहीं नहीं रुका, बल्कि जाते-जाते उन्होंने घरवालों को ऐसी चेतावनी दे दी कि हर कोई हैरान रह गया. आखिर पहले दिन ऐसा क्या हुआ कि अर्शिफा का पारा इतना चढ़ गया? चलिए जानते हैं.

'मुझे बच्ची मत समझो' – काजी से भिड़ीं अरिश्फा खान

सबकी शुरुआत तब हुई जब काजी ने अरिश्फा को 'छोटी बच्ची' कह दिया. यह बात अरिश्फा को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो सीधे काजी से उलझ गईं. अरिश्फा ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा, "आप बड़े हो, मैं आपकी इज्जत करती हूं. लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप या कोई भी मुझे बच्ची-बच्ची बोलकर ट्रीट करे. मैं कोई बच्ची नहीं हूं, मुझे बच्ची बोलना बंद करो और चुप रहकर मेरी बात सुनो."

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Upcoming PROMO: अर्शिफा के 'हाइपोक्रिट' बोलते ही भड़कीं माही विज, आम्रपाली भी कूद पड़ीं लड़ाई में, बोलीं- जा गरम पानी पीकर आ

'मुझे ऑर्डर मत दो' – गुल्लू के पूछने पर माही विज को किया कॉलआउट

अरिश्फा का गुस्सा यहीं ठंडा नहीं हुआ. उन्होंने तेज आवाज में चिल्लाते हुए सब घरवालों से कहा, "मुझे कोई ऑर्डर मत दो. मैंने नोटिस किया है कि लोग यहां मुझे ऑर्डर दे रहे हैं, लेकिन मैं किसी की बात नहीं सुनने वाली. बाद में मुझे मत बोलना."

जब कंटेस्टेंट गुल्लू ने पूछा कि आखिर कौन ऑर्डर दे रहा है, नाम बताओ? तो अरिश्फा ने बिना डरे सीधा टीवी एक्ट्रेस माही विज का नाम ले लिया और बोलीं, "मैं मुंह पर बोलती हूं."

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में बनेगी गुल्लू-कनिका मान की जोड़ी? इस कंटेस्टेंट ने पहले दिन ही कर दी भविष्यवाणी

पानी मांगने पर भड़का मामला, माही विज बोलीं- 'माफ कर दो'

अरिश्फा ने माही विज पर आरोप लगाते हुए कहा, "उस वक्त सब बाहर बैठे हुए थे और आपने मुझे पानी लाने के लिए कहा. आपकी हिम्मत किसी और को बोलने की नहीं हुई, तो मुझे बोल दिया."

यह सुनकर माही विज हैरान रह गईं और सफाई देते हुए बोलीं, "मैंने कब कहा भाई? मैं तो तेरा कितना ख्याल रखती हूं, तेरे लिए चाय बनाती हूं. फिर भी अगर तुम्हें ऐसा लग रहा है, तो माफ कर दो मुझे."

'खा जाऊंगी तुम लोगों को' – धमकी देकर निकल गईं अरिश्फा

माही विज के माफी मांगने के बाद भी अरिश्फा का गुस्सा शांत नहीं हुआ. वो जाते-जाते घरवालों को चेतावनी देते हुए बोलीं, "खा जाऊंगी तुम लोगों को, ऐसी हूं मैं…" और यह कहकर वहां से गुस्से में चली गईं.

पहले ही दिन अरिश्फा के इस तेवर से साफ हो गया है कि इस बार घर में टिकना किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है.

The post Bigg Boss 20: खा जाऊंगी तुम लोगों को, ऐसी हूं मैं… ‘छोटी बच्ची’ कहने पर अर्शिफा का घरवालों पर फूटा गुस्सा appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *