एमपी में 223 पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों के अधिकारी पदोन्नत; देखें लिस्ट

एमपी में 223 पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों के अधिकारी पदोन्नत; देखें लिस्ट

पुलिस मुख्यालय, भोपाल की ओर से जारी छह पेज के आदेश में 223 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 12:36:51 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 12:36:51 AM (IST)

एमपी में 223 पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों के अधिकारी पदोन्नत; देखें लिस्ट
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में प्रमोशन की लहर।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में प्रमोशन की लहर
  2. 223 अधिकारियों को मिला पे-मैट्रिक्स लेवल-10
  3. ग्वालियर समेत कई जिलों के अधिकारी पदोन्नत

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने कार्यवाहक निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल की ओर से जारी छह पेज के आदेश में 223 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति समिति की बैठक के बाद आदेश जारी

आदेश के अनुसार, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पूर्व आदेश क्रमांक पुमु/3/कार्मिक/स-12/1006/2026, दिनांक 13 जुलाई 2026 के तहत कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक के पद से निरीक्षक पद पर कुल 1029 लोक सेवकों को पदोन्नत किया गया था। इसके बाद विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी के आधार पर आगे की पदोन्नति संबंधी कार्रवाई की गई है।

रिक्त पदों पर अस्थायी तौर पर पदोन्नति

आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों को निरीक्षक पद के रिक्त पदों पर स्थानापन्न/अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदोन्नत किया गया है। उन्हें वरिष्ठता सूची के क्रमांक के अनुसार वर्तमान पद पर लागू वेतनमान 9300-34800+4200 के स्थान पर मध्य प्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 में निर्धारित पे-मैट्रिक्स लेवल-10 में कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से यथावत प्रवेश दिया जाएगा।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

जारी सूची में ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, सिवनी, भोपाल, बैतूल, मंडला, छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सतना, सागर, धार, खंडवा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Source link
#एमप #म #पलस #अधकरय #क #परमशन #भपल #इदर #गवलयर #समत #कई #जल #क #अधकर #पदननत #दख #लसट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *