इंदौर में कार पर पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत, डेढ़ घंटे फंसी रहीं बुजुर्ग, परिवार के दो लोग घायल

इंदौर में कार पर पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत, डेढ़ घंटे फंसी रहीं बुजुर्ग, परिवार के दो लोग घायल

दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की बुजुर्ग मां की जान चली गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 07:18:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 09:22:29 PM (IST)

इंदौर में कार पर पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत, डेढ़ घंटे फंसी रहीं बुजुर्ग, परिवार के दो लोग घायल
इंदौर में कार पर पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत

HighLights

  1. सेंट्रल जेल के सामने कार पर पेड़ गिरने से हुआ हादसा
  2. हादसे में डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां का निधन
  3. कार में फंसे घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोमवार शाम को भारी बारिश के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेंट्रल जेल के समीप मुख्य सड़क से गुजर रहे वाहनों पर अचानक एक विशाल पेड़ आ गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की बुजुर्ग मां की जान चली गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराकर लौट रहा था परिवार, डेढ़ घंटे तक कार में दबे रहे लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान 75 वर्षीया राधा देवी सिंघी के रूप में हुई है, जो हाल ही में मोतियाबिंद का इलाज कराकर लौट रही थीं। हादसे में उनकी भतीजी वैशाली जायसवाल (55) और पोते/भतीजे प्रखर सिंघी (25) घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए पास के निजी गोकुलदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विशालकाय पेड़ गिरने से कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। मलबे के नीचे दबने से राधा देवी की गर्दन कार के भीतर ही मुड़ गई और सिर में गंभीर चोटें आईं। वे करीब डेढ़ घंटे तक वाहन के भीतर ही फंसी रहीं। आसपास मौजूद नागरिकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

बैठक छोड़कर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

घटना के समय डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में मौजूद थीं। जैसे ही हादसे की खबर प्रशासनिक अमले को मिली, संभागायुक्त भास्कर लक्ष्यकार ने तत्काल बैठक स्थगित कर दी और प्रशासनिक टीम व पुलिस बल को राहत-बचाव कार्य के लिए भेजा।

Source link
#इदर #म #कर #पर #पड #गरन #स #डपट #कलकटर #क #म #क #मत #डढ #घट #फस #रह #बजरग #परवर #क #द #लग #घयल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *