बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हैवान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच दोनों एक्टर केबीसी के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
क्या है पूरा मामला?
शो के एक सेगमेंट के दौरान अक्षय कुमार ने उस समय का किस्सा याद किया, जब अमिताभ बच्चन उनके मुंबई के लोखंडवाला वाले घर पर आए थे। अक्षय ने बताया कि उनके घर पर काम करने वाला एक शख्स अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन था।
जब उसने पहली बार अमिताभ बच्चन को सामने देखा तो वह इतना ज्यादा एक्साइटेड हो गया कि उससे कुछ संभाला ही नहीं गया। इसी एक्साइटमेंट में उसने अमिताभ बच्चन के कुर्ते पर पानी के गिलास गिरा दिए।

