फर्नीचर सेट करते-करते बिगड़ी तबीयत, चली गई जान:  खंडवा में युवा कटलरी कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़ – Khandwa News

फर्नीचर सेट करते-करते बिगड़ी तबीयत, चली गई जान: खंडवा में युवा कटलरी कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़ – Khandwa News

फर्नीचर सेट करते-करते बिगड़ी तबीयत, चली गई जान:  खंडवा में युवा कटलरी कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़ – Khandwa News


खंडवा शहर के खड़कपुरा क्षेत्र में सोमवार रात युवा कटलरी कारोबारी इकराम खान की अचानक मौत हो गई। वह अपने भाई की दुकान पर फर्नीचर सेट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन और दोस्त उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इकराम की मौत की खबर मिलते ही खड़कपुरा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में परिचित, रिश्तेदार और दोस्त अस्पताल पहुंच गए। युवा कारोबारी की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध था। भाई की दुकान पर कर रहे थे फर्नीचर सेट जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात इकराम खान अपने भाई की दुकान पर फर्नीचर सेट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें बिना देर किए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक छा गया। छह माह की उम्र में उठ गया था पिता का साया परिवार और क्षेत्र के लोगों के अनुसार, इकराम का बचपन संघर्षों में बीता। जब वह महज छह माह के थे, तभी उनके पिता का इंतकाल हो गया था। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारियां कम उम्र से ही उनके जीवन का हिस्सा बन गईं। इकराम ने अपने बड़े भाई यूसुफ के साथ मिलकर परिवार के व्यवसाय को संभाला। दोनों भाई कपड़ा और कटलरी के कारोबार से जुड़े थे। मेहनत के दम पर दोनों ने अपना व्यवसाय खड़ा किया था। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे मंगलवार सुबह इकराम खान को अंतिम विदाई दी गई। खड़कपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। युवा कारोबारी की असमय मौत से माहौल गमगीन रहा। इकराम के निधन का असर स्थानीय व्यापारियों के बीच भी देखने को मिला। शोक में क्षेत्र के कई दुकानदारों ने मंगलवार सुबह अपनी दुकानें बंद रखीं। लोगों ने उन्हें मिलनसार और मेहनती युवक बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

Source link
#फरनचर #सट #करतकरत #बगड #तबयत #चल #गई #जन #खडव #म #यव #कटलर #करबर #क #हरट #अटक #स #मत #अतम #वदई #म #उमड #भड #Khandwa #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *