बैंकॉक में प्यार के रंग में रंगीं Shraddha Kapoor, राहुल मोदी के साथ दिखा खास बॉन्डिंग का अंदाज


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से थोड़ा ब्रेक लेकर बैंकॉक में वेकेशन एंजॉय कर रही थीं। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

राहुल मोदी के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

श्रद्धा कपूर ने बैंकॉक वेकेशन के दौरान खूब एंजॉय किया। शेयर की गई तस्वीरों में वह वहां के लजीज खाने का मजा लेती नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में वह राहुल मोदी के साथ सुकून भरे पल बिताती दिखीं। श्रद्धा की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar की कहानी को Tigmanshu Dhulia ने बता दिया बकवास? वायरल वीडियो से मचा हंगामा

क्या जल्द शादी करेंगी श्रद्धा कपूर?

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आती रही हैं। खास बात यह है कि अब श्रद्धा सोशल मीडिया पर राहुल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करने से भी परहेज नहीं कर रही हैं। ऐसे में फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को शादी के अगले पड़ाव तक ले जाने वाले हैं?

हालांकि, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए शादी की खबरों को फिलहाल सिर्फ अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है। लेकिन जिस तरह से दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं, उससे फैंस को जरूर किसी खुशखबरी का इंतजार है।





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *