नौगांव में 9वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत:  शौच के लिए निकला था, बाइक अनियंत्रित होने से सिर में चोट लगी, इलाज के दौरान तोड़ा दम – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर जिले के नौगांव में मंगलवार को बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से 16 वर्षीय छात्र सूरज अहिरवार की मौत हो गई। सूरज कक्षा 9वीं में पढ़ता था। हादसा ग्राम वियाटा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सूरज अपने घर अचट्ट से मोटरसाइकिल लेकर शौच के लिए निकला था। वियाटा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल सूरज को निजी वाहन से नौगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक रेस लगाने की बात सामने आई परिजनों के अनुसार, घर से निकलते समय सूरज के कुछ अन्य युवकों के साथ बाइक रेस लगाने की बात सामने आई थी। इसी आधार पर तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर नौगांव थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Source link
#नगव #म #9व #क #छतर #क #सडक #हदस #म #मत #शच #क #लए #नकल #थ #बइक #अनयतरत #हन #स #सर #म #चट #लग #इलज #क #दरन #तड #दम #Chhatarpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *