ट्रेन की चपेट में आए तीन लोग, दो की मौत:  एक गंभीर, अस्पताल में भर्ती; तीनों बेटी को भवडार छोड़ने जा रहे थे – Singrauli News

ट्रेन की चपेट में आए तीन लोग, दो की मौत: एक गंभीर, अस्पताल में भर्ती; तीनों बेटी को भवडार छोड़ने जा रहे थे – Singrauli News

ट्रेन की चपेट में आए तीन लोग, दो की मौत:  एक गंभीर, अस्पताल में भर्ती; तीनों बेटी को भवडार छोड़ने जा रहे थे – Singrauli News


सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर इलाके में मंगलवार देर रात रेल हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पार करते समय तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रैला थाना माड़ा निवासी जगनारायण साहू (45) और झकरकटिया निवासी जगदीश गुर्जर (60) के रूप में हुई है। हादसे में घायल बंधुलाल गुर्जर (31) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटी को भवडार छोड़ने जा रहे थे जानकारी के अनुसार, तीनों अपनी बेटी को भवडार छोड़ने जा रहे थे। कसर रेलवे ट्रैक पार करते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें सामने से आ रही ट्रेन का अंदाजा नहीं लग पाया। जैसे ही उन्होंने ट्रैक पार करने की कोशिश की, वे हादसे का शिकार हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। समाजसेवी राजू सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जहां उसका इलाज चल रहा है। बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखे गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link
#टरन #क #चपट #म #आए #तन #लग #द #क #मत #एक #गभर #असपतल #म #भरत #तन #बट #क #भवडर #छडन #ज #रह #थ #Singrauli #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *