अवैध शराब के विरोध में आदिवासी महिलाओं का चक्काजाम:  शिवपुरी में 5 घंटे खोड़-सिरसौद मार्ग पर यातायात प्रभावित; आवास, सड़क और पेंशन की समस्याएं भी बताईं – Shivpuri News

अवैध शराब के विरोध में आदिवासी महिलाओं का चक्काजाम: शिवपुरी में 5 घंटे खोड़-सिरसौद मार्ग पर यातायात प्रभावित; आवास, सड़क और पेंशन की समस्याएं भी बताईं – Shivpuri News

अवैध शराब के विरोध में आदिवासी महिलाओं का चक्काजाम:  शिवपुरी में 5 घंटे खोड़-सिरसौद मार्ग पर यातायात प्रभावित; आवास, सड़क और पेंशन की समस्याएं भी बताईं – Shivpuri News


शिवपुरी जिले की खोड़ चौकी क्षेत्र के चंदावनी ग्राम पंचायत के बैरागढ़ में बुधवार सुबह करीब 6 बजे आदिवासी महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के विरोध में खोड़-सिरसौद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। महिलाओं के सड़क पर बैठने से मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और कई वाहन जाम में फंस गए। ग्वालियर जाने वाली बस समेत कई वाहनों के पहिए भी थम गए। पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे चक्काजाम की सूचना मिलते ही खोड़ चौकी प्रभारी संजय लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद नायब तहसीलदार प्रतिभा पांडे भी मौके पर पहुंचीं और महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने प्रशासन के सामने गांव में खुले तौर पर हो रही अवैध शराब बिक्री को बंद कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि अवैध शराब के कारण गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शराब के साथ मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया महिलाओं ने अवैध शराब के अलावा गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी प्रशासन के सामने रखीं। उन्होंने आवास, सड़क और वृद्धावस्था पेंशन समेत कई समस्याओं के समाधान की मांग की। महिलाओं का कहना था कि इन समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। 5 घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम करीब पांच घंटे तक चले चक्काजाम के दौरान प्रशासन और महिलाओं के बीच बातचीत हुई। अधिकारियों ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद महिलाओं ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और सड़क से हट गईं। चक्काजाम खत्म होने के बाद खोड़-सिरसौद मार्ग पर यातायात सामान्य हुआ। इस दौरान कई घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Source link
#अवध #शरब #क #वरध #म #आदवस #महलओ #क #चककजम #शवपर #म #घट #खड़सरसद #मरग #पर #यतयत #परभवत #आवस #सडक #और #पशन #क #समसयए #भ #बतई #Shivpuri #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *