Surat Girl Death Case | Forensic Report Reveals Rape By Stepfather

Surat Girl Death Case | Forensic Report Reveals Rape By Stepfather

सूरत2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Surat Girl Death Case | Forensic Report Reveals Rape By Stepfather

पुलिस हिरासत में आरोपी पिता।

गुजरात के सूरत में 13 साल की बच्ची की मौत के मामले में दो साल बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्ची की मौत से पहले उसके साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक बच्ची के भाई ने सूरत के अठवा लाइंस पुलिस स्टेशन को 8 जून, 2024 को सूचना दी थी कि उसकी बहन को अचानक उल्टी होने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा थी।

उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, एडमिट होने के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उस समय, आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर नए सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया था।

मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए, मृतक के आंतरिक अंगों के नमूने भी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजे गए थे।

अठवा लाइंस पुलिस स्टेशन में 8 जून, 2024 को बच्ची की मौत का मामला दर्ज हुआ था।

अठवा लाइंस पुलिस स्टेशन में 8 जून, 2024 को बच्ची की मौत का मामला दर्ज हुआ था।

बच्ची के शरीर में मिला था सीमन

सूरत के नए सिविल अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग ने हाल ही में पुलिस को ‘कॉज ऑफ डेथ’ सर्टिफिकेट सौंपा। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि लड़की की मौत तो फेफड़ों की बीमारी से हुई थी।

बच्ची के उसके शरीर पर चोटों के निशान और जबरदस्ती शारीरिक शोषण के संकेत मिले हैं। मौत वाले दिन उसके शरीर में सीमन मिला था। इससे साबित होता है कि मौत से कुछ समय पहले ही बीमार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था।

डीसीपी निधि ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

डीसीपी निधि ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

जांच के दौरान पुलिस के सौतेले पिता के बारे में पता चला

रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज जांच शुरू की।पुलिस ने बच्ची के स्कूल, उन दुकानों पर भी पूछताछ की, जहां वह साफ-सफाई का काम करती थी। इसी दौरान कुछ लोगों से जानकारी मिली कि बच्ची का एक सौतेला पिता था, जो उसे बहुत पीटता था। नशे की लत के चलते उसका रोजाना घर में झगड़ा भी होता था।

जांच के करीब 15 दिनों बाद पुलिस बच्ची के भाई तक भी पहुंची, जिसने अथवालिन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। दरअसल, वह काम-धंधे की तलाश में नेपाल चला गया था और उससे पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा था। भाई ने पुलिस को बहन की मौत वाले दिन की पूरी घटना भी बताई। बच्ची जब घर में बेहोश होकर गिर पड़ी थी, तब उसके साथ घर में उसका सौतेला पिता ही था।

इन सभी जानकारियों के बाद पुलिस ने सौतेले पिता को हिरासत में लेकर उसका डीएनए सैंपल लिया। डीएनए सैंपल का एफएसएल जांच के दौरान मिले सैंपल से 100 प्रतिशत मिलान होने पर आरोपी गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

बेटी से 3 साल तक रेप, 2 बार गर्भवती हुई, दवा खिलाकर अबॉर्शन कराया, दूसरी बार शादीशुदा बताकर कराई डिलीवरी

रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और नवजात को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 16 साल की पीड़िता ने अपने पिता पर वर्ष 2023 से लगातार करीब 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#Surat #Girl #Death #Case #Forensic #Report #Reveals #Rape #Stepfather

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *