Gandhinagar Building Collapse | Workers Trapped Under Debris Rescue Ops

Gandhinagar Building Collapse | Workers Trapped Under Debris Rescue Ops

गांधीनगर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Gandhinagar Building Collapse | Workers Trapped Under Debris Rescue Ops

गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में बुधवार रात निर्माणाधीन इमारत पर अचानक एक बड़ी क्रेन गिर गई। क्रेन गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर मलबे और क्रेन के भारी हिस्सों के नीचे दब गए थे।

हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया। कई मजदूरों के अभी भ्ी मलबे में दबे होने की आशंका है। मलबा हटाने के लिए एक और क्रेन बुलाई गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 4 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें…

हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था।

हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था।

क्रेन और बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए।

क्रेन और बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए।

बिल्डिंग का मलबा हटाकर मजदूरों को निकाला गया।

बिल्डिंग का मलबा हटाकर मजदूरों को निकाला गया।

कई मजदूरों का रेस्क्यू करअस्पताल भेजा गया।

कई मजदूरों का रेस्क्यू करअस्पताल भेजा गया।

हादसे में घायल एक मजदूर की हालत गंभीर है।

हादसे में घायल एक मजदूर की हालत गंभीर है।

कमिश्नर और डिप्टी CM घटनास्थल पहुंचे

गांधीनगर नगर आयुक्त और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। अधिकारियों की निगरानी में बचाव कार्य जारी है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

गांधीनगर-अहमदाबाद से मंगाई गई गाड़ियां

फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी विपुल के मुताबिक तलाशी के बाद ही हमें ठीक-ठीक पता चलेगा कि अंदर कितने लोग फंसे हैं। अहमदाबाद से भी गाड़ियां आ गई हैं। गांधीनगर और अहमदाबाद, दोनों जगहों की टीमें पूरी कोशिश कर रही हैं।

हादसे की खबर मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल सिविल अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिले और डॉक्टरों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा, PG ढहने से 7 की मौत हुई थी, अबतक 5 अरेस्ट

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं। सीएम ने MCD को अवैध PG हॉस्टलों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#Gandhinagar #Building #Collapse #Workers #Trapped #Debris #Rescue #Ops

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *